न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर शाम माता चंडी के इस मंदिर में भालुओं की टोली पहुँचती है दर्शन करने

माता के इस मंदिर में हर शाम भालू आरती में शामिल होते हैं। आइये जानते हैं इस मंदिर के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Aug 2018 12:49:04

हर शाम माता चंडी के इस मंदिर में भालुओं की टोली पहुँचती है दर्शन करने

हमारा देश कई चमत्कारी मंदिरों और मस्जिदों से भरा पड़ा हैं, जिनके दर्शन करने और उन चमत्कारों को देखने के लिए कई लोग पहुँचते हैं। ऐसे ही एक मंदिर के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसमें मनुष्यों के अलावा भालू भी दर्शन करने पहुँचते हैं। हांलाकि मंदिर में बंदरों और चूहों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लेकिन माता के इस मंदिर में हर शाम भालू आरती में शामिल होते हैं। आइये जानते हैं इस मंदिर के बारे में।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में घुंचापाली की पहाड़ी पर माता चंडी का मंदिर स्थित है। माता चंडी का यह मंदिर पहले तंत्र साधना के लिए काफी प्रसिद्ध था, लेकिन पिछले कुछ सालों से भालुओं की वजह से यह मंदिर सुर्खियों में है। यहां हर शाम भालुओं की टोली माता के दर्शन के लिए पहुंचती है। कहा जाता है कि हर रोज भालुओं का पूरा परिवार शाम के वक्त मंदिर में आता है और यहां होनेवाली आरती में बाकी भक्तों के साथ शामिल होता है। ये सभी भालू हाथ जोड़कर माता की पूजा करते हैं। ये सभी भालू मंदिर के गर्भ गृह तक जाते हैं और माता का प्रसाद भी ग्रहण करते हैं।

यहां के लोगों का मानना है कि इस क्षेत्र में पहले बहुत भालू हुआ करते थे लेकिन वो दिखाई नहीं देते थे, लेकिन कुछ सालों से अचानक भालुओं का पूरा परिवार आरती के समय मंदिर में आने लगा है। यहां के लोग मंदिर में भालुओं के आने को माता के चमत्कार से जोड़कर देखते हैं।

bear attend aarti,maa chandi temple

इस मंदिर में रोज भालुओं का झुंड आता है और इंसानों के बीच आकर मंदिर की आरती में शामिल होता है। यहां आनेवाले भालुओं ने अब तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। लोग यहां बिना किसी डर के भालुओं के साथ आरती में शामिल होते हैं। इतना ही नहीं अपने इस दर्शन को यादगार बनाने के लिए लोग भालुओं के साथ सेल्फी भी लेते हैं।

माता के इस मंदिर का इतिहास करीब डेढ़ सौ साल पुराना है। कहा जाता है कि यहां स्थित मां चंडी की प्रतिमा स्वयं प्रकट हुई है। प्राकतिक रूप से साढ़े 23 फीट ऊंची दक्षिण मुखी इस प्रतिमा का शास्त्रीय रूप से अपना एक विशेष महत्व है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप