न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में हुई सबसे बड़ी ई-कॉमर्स डील, Walmart ने 16 अरब डॉलर में Flipkart को खरीदा

अमेरिकी खुदरा कंपनी वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 16 अरब डॉलर ( एक लाख पांच हजार 360 करोड़ रुपये) में खरीदने की आज घोषणा की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 May 2018 6:28:16

भारत में हुई सबसे बड़ी ई-कॉमर्स डील, Walmart ने 16 अरब डॉलर में Flipkart को खरीदा

अमेरिकी खुदरा कंपनी वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 16 अरब डॉलर ( एक लाख पांच हजार 360 करोड़ रुपये) में खरीदने की आज घोषणा की। वालमार्ट का यह अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। फ्लिपकार्ट और वॉलमार्ट के बीच 16 अरब डॉलर (1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा) में यह डील हुई है। इस सौदे में 11 साल पुरानी फ्लिपकार्ट का कुल मूल्य 20.8 अरब डॉलर आंका गया है। फ्लिपकार्ट में हिस्‍सेदारी रखने वाले जापानी ग्रुप सॉफ्टबैंक के सीईओ मासायोशी सोन ने भी इसकी पुष्टी की।

वालमार्ट ने जारी बयान में कहा कि उसने फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। फ्लिपकार्ट के सह - संस्थापक सचिन बंसल इस सौदे के बाद कंपनी छोड़ देंगे। उन्होंने बिन्नी बंसल के साथ मिलकर 2007 में इसकी स्थापना की थी। सचिन और बिन्नी पहले अमेजन डॉट कॉम इंक में काम करते थे। उन्होंने किताबें बेचने से कंपनी की शुरुआत की थी।

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स डील

विश्लेषकों का मानना है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स डील है। इस सौदे में फ्लिपकार्ट को बड़ा हिस्सा मिलने की उम्मीद है। इस सौदे से साल 2013 में भारतीय बाजार में प्रवेश करने वाले अमेजॉन को झटका लगा है। पिछले हफ्ते, फ्लिपकार्ट का बोर्ड वॉलमार्ट के नेतृत्व वाले समूह को कंपनी का 75 प्रतिशत तक बेचने पर सहमत हुआ था। इस मामले से परिचित स्रोतों का हवाला देते हुए रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट भी हिस्सेदारी का 10 फीसदी खरीद सकता है।

अमेजॉन से मिलती रही है चुनौती

बता दें कि बीते कई महीनों से अटकलों का बाजार गरम था कि वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट खरीदने की तैयारी कर रहा था, लेकिन दोनों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से बार-बार इनकार कर दिया था। फ्लिपकार्ट बिक्री के आधार पर भारत का सबसे बड़ा ई-कॉमर्स समूह है लेकिन अमेजॉन से उसे चुनौती मिल रही है। मार्केट रिसर्च कंपनी फॉरेस्टर के मुताबिक, भारत में ई-कॉमर्स की बिक्री पिछले साल 21 बिलियन डॉलर हो गई थी।

टैक्स पर फंसेगा पेंच!

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट के करार पर टैक्स का पेंच फंसता नजर आ रहा है। दरअसल, इनकम टैक्स विभाग इस पूरी डील पर नजर रखे हुए है। सूत्रों के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी को ईमेल भेजकर कहा है कि संपत्ति भारत में है, इसलिए टैक्स की देनदारी बनती है। आईटी एक्ट के सेक्शन 9 (1) (i) का हवाला देते हुआ कहा गया है कि भारत में मौजूद संपत्ति का सौदा होगा, इसलिए विदहोल्डिंग टैक्स लगेगा। विदेशी भी भारत में मौजूद संपत्ति का सौदा करे तो ये टैक्स लगेगा। बता दें कि इस डील में 10-20 फीसदी तक विदहोल्डिंग टैक्स लग सकता है।

कई निवेशक पूरी हिस्सेदारी बेच सकते हैं

वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट की डील पूरी हो गई है। दोनों कंपनियों का डील की शर्तों पर हस्ताक्षर हो गया है। वॉलमार्ट 16 अरब डॉलर में फ्लिपकार्ट में 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। डील के बाद सॉफ्ट बैंक, Nasper और Accel फ्लिपकार्ट से बाहर होंगे। हालांकि, टाइगर ग्लोबल, बिन्नी बंसल और टेनसेंट का हिस्सा बना रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत