न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सौरभ गांगुली ही रहेंगे फॉर्च्‍यून के ब्रांड एंबेस्‍डर, कुकिंग ऑयल कोई दवा नहीं, हार्ट की बीमारी के पीछे कई कारण होते हैं :Adani Wilmar

उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी विल्‍मर ने बताया कि सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) ही कंपनी के ब्रांड एंबेस्‍डर रहेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jan 2021 10:36:55

सौरभ गांगुली ही रहेंगे फॉर्च्‍यून के ब्रांड एंबेस्‍डर, कुकिंग ऑयल कोई दवा नहीं, हार्ट की बीमारी के पीछे कई कारण होते हैं :Adani Wilmar

बीसीसीआई अध्‍यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान सौरभ गांगुली अडानी विल्‍मर के ब्रांड एंबेस्‍डर बने रहेंगे। उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी विल्‍मर ने बताया कि सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) ही कंपनी के ब्रांड एंबेस्‍डर रहेंगे। फॉर्च्‍यून राइस ब्रैन कुकिंग ऑयल (Fortune Rice Bran Cooking Oil) के विज्ञापनों पर फिलहाल अस्‍थायी रोक लगाई गई है। अडानी विल्‍मर के डिप्‍टी चीफ एग्जीक्यूटिव अंग्शु मलिक ने कहा कि सौरभ गांगुली हमारे ब्रांड एंबेसेडर बने रहेंगे। हमने अपने टीवी विज्ञापनों पर अस्थायी रोक लगाई है। हम फिर उनके साथ काम करेंगे। उनसे अलग होने का सवाल ही नहीं उठता है। एक खिलाड़ी होने के नाते गांगुली ने फिट रहने के लिए काफी मेहनत की है। हम जानते हैं कि इस टेस्ट में भी वह मजबूत होकर उभरेंगे। उन्‍होंने कहा कि सौरभ गांगुली की तबीयत पूरी तरह ठीक होने के बाद हम उनसे चर्चा करके विज्ञापन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। मलिक ने कहा कि गांगुली हमारे फॉर्च्यून राइस ब्रैन कुकिंग ऑयल के सबसे फिट ब्रांड एंबेस्‍डर हैं।

बता दें कि इन विज्ञापनों में सौरभ गांगुली दिखाई देते थे। गांगुली को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया पर कंपनी के विज्ञापनों का मजाक उड़ाया जा रहा था, जिनमें सौरभ गांगुली फॉर्च्‍यून कुकिंग ऑयल के इस्‍तेमाल से दिल की सुरक्षा का दावा करते नजर आते रहे हैं। इसके बाद कंपनी ने रविवार को सभी विज्ञापनों पर अस्‍थायी रोक लगा दी थी।

कुकिंग ऑयल कोई दवा नहीं

मलिक ने कहा कि हमारा कुकिंग ऑयल कोई दवा नहीं है। हार्ट की बीमारी कई कारणों से होती है। इनमें खानपान के साथ ही आनुवांशिक समस्याएं भी शामिल हैं। ब्रांड की क्रिएटिव एजेंसी Ogilvy & Mather इस मामले को देख रही है। हम नए कैंपेन पर काम कर रहे हैं।

जनवरी 2020 में बनाया गया था रांड एंबेस्‍डर

बता दें कि गांगुली को जनवरी 2020 में फॉर्च्‍यून राइस ब्रैन कुकिंग ऑयल का ब्रांड एंबेस्‍डर बनाया गया था। दूसरे तरह के खाद्य तेल, आटा, बेसन की रेंज बेचने वाली फॉर्च्‍यून इस साल बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ बतौर ब्रांड एंबेस्‍डर री-ब्रैंडिंग के लिए काम कर रही है। कंपनी सोयाबीन, सरसों, राइस ब्रैन और मूंगफली का तेल बेचने के अलावा अलाइफ ब्रांड से साबुन व सैनिटाइजर भी बेचती है।

बता दें कि गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई थी। अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका