न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैशन का क्रेज कहीं सेहत पर न पड़ जाए भारी! लंबे नाखून रखने से पहले जान लें ये 4 कड़वी हकीकत

लंबे और स्टाइलिश नाखून भले ही फैशन स्टेटमेंट बन चुके हों, लेकिन ये आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। फंगल इंफेक्शन से लेकर नाखूनों की कमजोरी तक, लंबे नाखून रखने से जुड़े 4 कड़वे सच जानना जरूरी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 17 Jan 2026 12:11:45

फैशन का क्रेज कहीं सेहत पर न पड़ जाए भारी! लंबे नाखून रखने से पहले जान लें ये 4 कड़वी हकीकत

आज के समय में नेल आर्ट और नेल एक्सटेंशन सिर्फ सौंदर्य का हिस्सा नहीं, बल्कि फैशन का अहम ट्रेंड बन चुके हैं। लंबे, सजे-धजे और स्टाइलिश नेल्स हर किसी को आकर्षक लगते हैं और कई लड़कियां इन्हें अपना स्टाइल स्टेटमेंट मानती हैं। हालांकि, जितने खूबसूरत ये नाखून दिखाई देते हैं, उतनी ही परेशानियां ये रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ा सकते हैं। बर्तन धोना हो, कपड़े साफ करने हों, मोबाइल इस्तेमाल करना हो या फिर कीबोर्ड पर टाइपिंग—लंबे नेल्स के साथ ये सभी काम अक्सर मुश्किल बन जाते हैं।

सिर्फ असुविधा ही नहीं, बल्कि लंबे नाखून आपकी सेहत पर भी गहरा असर डाल सकते हैं। अगर इनकी सही देखभाल न की जाए, तो ये कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकते हैं। आइए जानते हैं लंबे नाखून रखने से जुड़े ऐसे 4 कड़वे सच, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण का बढ़ता खतरा

छोटे नाखूनों की तुलना में लंबे नाखूनों की सफाई कहीं ज्यादा मुश्किल होती है। इनके नीचे गंदगी, बैक्टीरिया और फंगस आसानी से जमा हो जाते हैं। कई बार हाथ धोने के बाद भी नाखूनों के भीतर छिपे कीटाणु पूरी तरह साफ नहीं हो पाते। यही बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण खाना बनाते समय या खाते वक्त शरीर के अंदर पहुंच सकते हैं, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं और त्वचा संक्रमण जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

नाखून टूटने और चोट लगने का खतरा

फैशनेबल दिखने के चक्कर में लंबे नाखून तो रख लिए जाते हैं, लेकिन उनकी नियमित देखभाल पर ध्यान नहीं दिया जाता। रोजमर्रा के कामों के दौरान ये नाखून कहीं न कहीं टकराते रहते हैं, जिससे इनके टूटने, मुड़ने या उखड़ने की आशंका बनी रहती है। नाखून टूटने पर आसपास की त्वचा में चोट लग सकती है, सूजन आ सकती है, तेज दर्द महसूस हो सकता है और कई बार खून निकलने जैसी स्थिति भी बन जाती है, जो काफी असहज कर देती है।

नाखूनों की जड़ें हो सकती हैं कमजोर

लंबे नाखून रखने का मतलब सिर्फ उन्हें बढ़ा लेना नहीं, बल्कि समय-समय पर ट्रिम करना और सही केयर करना भी जरूरी है। यदि लंबे समय तक नाखूनों को बिना काटे रखा जाए, तो उनकी जड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे नाखूनों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं और नाखून आसानी से टूटने लगते हैं। इसके अलावा, लंबे नाखूनों के कारण लिखने, सामान पकड़ने और अन्य रोजमर्रा के काम करने में भी काफी परेशानी होती है।

नाखूनों की गुणवत्ता पर पड़ता है बुरा असर

आज की व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर नाखूनों की सही देखभाल नहीं हो पाती। नतीजतन, लंबे नाखूनों में गंदगी जम जाती है, दरारें पड़ने लगती हैं और उन पर लकीरें उभर आती हैं। ये सभी समस्याएं नाखूनों की क्वालिटी को धीरे-धीरे खराब कर देती हैं। अगर आपने भी लंबे नाखून रखने का फैसला किया है, तो उनकी नियमित सफाई, मॉइस्चराइजिंग और देखभाल को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं। सही केयर से न सिर्फ नाखूनों की खूबसूरती बनी रहती है, बल्कि आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी खुद को बचा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत