न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वोटों की चोरी लोकतंत्र पर सीधा वार, एफआईआर दर्ज होनी चाहिए, गहलोत का तीखा हमला

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान कथित वोट चोरी को लेकर अशोक गहलोत का तीखा हमला। उन्होंने इसे जनादेश पर डाका बताते हुए एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही चुनाव आयोग और प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 17 Jan 2026 3:48:21

वोटों की चोरी लोकतंत्र पर सीधा वार, एफआईआर दर्ज होनी चाहिए, गहलोत का तीखा हमला

जयपुर: मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दौरान कथित रूप से कांग्रेस समर्थक वोटरों के नाम हटाने और फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने को लेकर राजस्थान की राजनीति में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली लगातार भाजपा और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, भाजपा कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बांग्लादेशी और रोहिंग्या मतदाताओं को संरक्षण देने जैसे गंभीर आरोप लगा रही है।

इसी सियासी टकराव के बीच एक बार फिर अशोक गहलोत ने वोट चोरी के मामले को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को जनादेश पर डाका डालने की कोशिश करार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए कहा कि राजस्थान में लोकतांत्रिक मूल्यों को जिस तरह कुचला जा रहा है, वह बेहद चिंताजनक है। अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का मामला इसका जीवंत उदाहरण है।

गहलोत ने लिखा कि एक ही दिन में 1383 फर्जी आपत्तियां दर्ज होना, वह भी भाजपा के बूथ लेवल एजेंट (BLA) के नाम से, कई सवाल खड़े करता है। जब संबंधित BLA स्वयं इन आपत्तियों पर किए गए हस्ताक्षरों से इनकार कर रहे हैं, तो साफ है कि मामला साधारण वोट कटने तक सीमित नहीं है। यह कूटरचित दस्तावेजों के सहारे सुनियोजित तरीके से जनमत को प्रभावित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के कई हिस्सों में इसी तरह के प्रयास किए गए, लेकिन समय रहते इनका पर्दाफाश हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में प्रशासन और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर गंभीर सवालिया निशान लगते हैं। लोकतंत्र की रक्षा करना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है, लेकिन ऐसे मामलों से उसकी निष्पक्षता पर संदेह पैदा होता है। गहलोत ने राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन महाजन से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है कि भविष्य में इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियां न हों।

उन्होंने मांग की कि इस कथित ‘जालसाजी’ में शामिल लोगों के साथ-साथ आंखें मूंदकर तमाशा देखने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए और कठोर कानूनी कार्रवाई हो। गहलोत ने जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्यरत जिला कलेक्टरों और ईआरओ की भूमिका निभा रहे एसडीएम से भी अपील की कि वे किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव में न आएं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह काम पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ होना चाहिए। अंत में गहलोत ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और लोकतंत्र की हत्या किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन