न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई का मेयर कौन बनेगा? शिंदे सेना ने सियासत में डाला नया ट्विस्ट, रखी ये शर्त

BMC चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद मुंबई के मेयर पद को लेकर सियासत तेज हो गई है। शिंदे सेना ने नए ट्विस्ट के साथ मेयर पद पर दावा ठोकते हुए शर्त रखी है, जिससे गठबंधन की राजनीति और जटिल हो गई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 17 Jan 2026 3:58:25

मुंबई का मेयर कौन बनेगा? शिंदे सेना ने सियासत में डाला नया ट्विस्ट, रखी ये शर्त

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद अब सियासी फोकस सीधे मेयर पद पर आ टिक गया है। करीब ढाई दशक तक बीएमसी पर राज करने वाला ठाकरे परिवार इस बार सत्ता से बाहर हो चुका है, जिसके साथ ही मुंबई की कमान किसके हाथ में जाएगी, इस पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

227 सदस्यों वाली बीएमसी में बहुमत के लिए 114 सीटों का आंकड़ा जरूरी है। एनडीए गठबंधन के पास कुल 117 सीटें जरूर हैं, लेकिन यह तस्वीर जितनी सीधी दिखती है, अंदरखाने उतनी ही पेचीदा भी है। इसी पेच ने पूरे खेल में नया मोड़ ला दिया है।

कहां अटक रहा है गणित?

बीजेपी ने 88 वार्डों में जीत दर्ज कर खुद को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित किया है, जबकि शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) को 29 वार्डों में सफलता मिली है। भले ही आंकड़ों में एनडीए बहुमत के पार नजर आ रहा हो, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि शिंदे गुट के बिना बीजेपी के लिए बीएमसी की सत्ता संभालना आसान नहीं होगा।

इसी मजबूरी को शिंदे गुट अपनी ताकत के रूप में देख रहा है। सूत्रों के मुताबिक, एकनाथ शिंदे इस स्थिति का इस्तेमाल कर बीजेपी पर मेयर पद के लिए दबाव बना सकते हैं। संकेत साफ हैं कि शिंदे गुट अब सिर्फ सहयोगी की भूमिका में संतुष्ट नहीं रहना चाहता।

‘मेयर शिवसेना का ही होना चाहिए’

शिंदे गुट के प्रवक्ताओं और कई वरिष्ठ नेताओं ने पहले ही साफ कर दिया है कि मुंबई का मेयर शिवसेना (शिंदे गुट) से होना चाहिए। उनका तर्क है कि बीएमसी पर लंबे समय तक अविभाजित शिवसेना का शासन रहा है और यह बालासाहेब ठाकरे की राजनीतिक विरासत का अहम हिस्सा है। इसी विरासत के नाम पर शिंदे गुट अब अपना दावा मजबूत करने में जुट गया है।

शिंदे का संतुलित बयान

चुनावी नतीजों के बाद एकनाथ शिंदे का रुख बेहद सतर्क नजर आया। मेयर पद को लेकर सीधे सवाल पर उन्होंने कहा, “हमारा एजेंडा सिर्फ विकास है। हमने महायुति के रूप में चुनाव लड़ा है और मुंबई के हित में जो सबसे बेहतर होगा, उस पर सहयोगियों के साथ बैठकर फैसला किया जाएगा।”

उनके इस संतुलित और गोलमोल बयान ने सियासी गलियारों में अटकलों को और हवा दे दी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान किसी बीच के रास्ते की ओर इशारा हो सकता है।

2.5 साल का फॉर्मूला?

कुछ जानकारों का कहना है कि शिंदे गुट मेयर पद के लिए ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला सामने रख सकता है। यानी पहले आधे कार्यकाल में शिवसेना (शिंदे) का मेयर और बाकी समय बीजेपी का। हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अंदरखाने इस विकल्प पर चर्चा की सुगबुगाहट जरूर है।

ठाणे फैक्टर बना दबाव

बीजेपी के लिए एक और चुनौती ठाणे फैक्टर है। ठाणे को एकनाथ शिंदे का मजबूत गढ़ माना जाता है, जहां उनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। 131 सदस्यों वाली ठाणे नगर निगम में शिंदे गुट 70 से ज्यादा सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत में है, जबकि बीजेपी के पास वहां सिर्फ 28 पार्षद हैं। ठाणे में मेयर बनाने की स्थिति में शिंदे गुट पूरी तरह स्वतंत्र है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर शिंदे गुट बिना किसी ठोस सौदे के बीएमसी का मेयर पद बीजेपी को सौंप देता है, तो इससे उसके कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जा सकता है। इसी वजह से पर्दे के पीछे डिप्टी मेयर पद, स्टैंडिंग कमेटी की चेयरमैनशिप और अहम वार्डों के नियंत्रण को लेकर गहन मोलभाव लगभग तय माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत