न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM नरेंद्र मोदी ने सिक्किम का पहला और देश का 100वां एयरपोर्ट 'पाक्योंग' का किया उद्घाटन, जानें क्या खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi ने सोमवार यानि आज सिक्किम के पहले पाक्योंग एयरपोर्ट Pakyong Airport का उद्घाटन किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Sep 2018 12:55:57

PM नरेंद्र मोदी ने सिक्किम का पहला और देश का 100वां एयरपोर्ट 'पाक्योंग' का किया उद्घाटन, जानें क्या खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi ने सोमवार यानि आज सिक्किम के पहले पाक्योंग एयरपोर्ट Pakyong Airport का उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट यहां से 30 किलोमीटर दूर स्थित है और इसी के साथ यह सिक्किम को देश के विमानन मानचित्र पर आ गया है। इस एयरपोर्ट के बन जाने से इस राज्य के पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। चीन की सीमा से लगते इस एयरपोर्ट को काफी अहम माना जा रहा है। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री पवन चामलिंग और केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु भी मौजूद रहे। उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री पाकयोंग में सेंट जेवियर स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहेे हैंं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये दिन सिक्किम के लिए तो ऐतिहासिक है ही, देश के लिए भी महत्वपूर्ण है। अपने पहले और देश के सौवें एयरपोर्ट से जुड़ने पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इसके बाद वह पाक्योंग हवाईअड्डा वापस आएंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बागडोगरा रवाना होंगे। केन्द्र ने 2008 में पाक्योंग हवाईअड्डे को मंजूरी दी थी। इसका निर्माण लगभग 350 करोड़ रुपये में हुआ है। साल 2009 में इस ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की आधारशिला रखे जाने के करीब नौ साल बाद सिक्किम का यह सपना पूरा हुुआ। यह हवाई अड्डा गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर दूर है। इस एयरपोर्ट की कई खासियत हैं। यह सिक्किम का पहला और देश का 100वां एयरपोर्ट है। पाक्योंग एयरपोर्ट समुद्र तल से 4500 फीट ऊंचा है।

prime minister narendra modi,sikkim,gangtok,pakyong airport

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से सिक्किम की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है, 'शांत और शानदार, ये तस्वीरें सिक्किम के रास्ते में क्लिक कीं।' उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा, 'अतुलनीय भारत।'

एयरपोर्ट की खास बातें:


यह सिक्किम का पहला और भारत का 100वां एयरपोर्ट है।
पाक्योंग एयरपोर्ट समुद्र तल से 4,500 फीट की ऊंचाई पर बना है।
इस हवाई अड्डे को वर्ष 2008 में मंजूरी मिली थी।
यह एयरपोर्ट 206 एकड़ में फैला है। इसमें जियोटेक्निकल इंजिनियरिंग का इस्तेमाल किया गया है।
यहां की मिट्टी में एयरपोर्ट की जरूरतों के हिसाब से बदलाव किए गए हैं।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक, पाक्योंग हवाई अड्डे का निर्माण लगभग 600 करोड़ रुपये में हुआ।
यह एयरपोर्ट भारत-चीन सीमा से तकरीबन 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
गंगटोक से इस हवाई अड्डे की दूरी 33 किलोमीटर है।

206 एकड़ में फैला यह एयरपोर्ट भारत के खूबसूरत हवाई अड्डों में शामिल है। इसमें जियोटेक्निकल इंजिनियरिंग का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक, पाक्योंग हवाई अड्डे का निर्माण लगभग 600 करोड़ रुपये में हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल