न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी हमलावर, कहा- मोदी सरकार ने देश और घर दोनों का बजट बिगाड़ दिया

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार और शुक्रवार लगातार दो दिन तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। तेल के अलावा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Feb 2021 10:52:22

पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी हमलावर, कहा- मोदी सरकार ने देश और घर दोनों का बजट बिगाड़ दिया

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार और शुक्रवार लगातार दो दिन तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। तेल के अलावा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 86.95 रुपये लीटर वहीं डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को भी तेल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। सरकार ने सिलेंडर के दाम में 25 रुपये का इजाफा किया है। पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों को लेकर विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शनिवार को ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है।

राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर जरिए सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश और घर दोनों का बजट बिगाड़ दिया है।

आपको बता दे, आज शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। पिछले एक साल में देखा जाए तो पेट्रोल की कीमत में 14 रुपये से ज्यादा की वृद्धि हो चुकी है। लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से पेट्रोल-डीजल के कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई भी बढ़ती है। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पढ़ता है।

आपके शहर में कितने रुपये लीटर बिक रहा पेट्रोल डीजल

- दिल्ली में पेट्रोल 86.95 रुपये और डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर है
- मुंबई में पेट्रोल 93.49 रुपये और डीजल 83.99 रुपये प्रति लीटर है
- कोलकाता में पेट्रोल 88.30 रुपये और डीजल 80.71 रुपये प्रति लीटर है
- चेन्नई में पेट्रोल 89.39 रुपये और डीजल 82.33 रुपये प्रति लीटर है
- बैंगलूरु में पेट्रोल 89.85 रुपये और डीजल 81.76 रुपये प्रति लीटर है
- नोएडा में पेट्रोल 86.14 रुपये और डीजल 77.54 रुपये प्रति लीटर है
- गुरुग्राम में पेट्रोल 85.02 रुपये और डीजल 77.69 रुपये प्रति लीटर है

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर