न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुलभूषण जाधव मामला : एक मां और बेटे की भावुक मुलाकात का पाकिस्तान ने दुरुपयोग किया : सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को पाकिस्तान पर कुलभूषण जाधव के परिजनों के मानवधिकार का गंभीर व घोर उल्लंघन करने और जाधव से मुलाकात के दौरान भयभीत करने वाला माहौल तैयार करने का आरोप लगाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Dec 2017 7:14:55

कुलभूषण जाधव मामला : एक मां और बेटे की भावुक मुलाकात का पाकिस्तान ने दुरुपयोग किया : सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को पाकिस्तान पर कुलभूषण जाधव के परिजनों के मानवधिकार का गंभीर व घोर उल्लंघन करने और जाधव से मुलाकात के दौरान भयभीत करने वाला माहौल तैयार करने का आरोप लगाया। स्वराज ने साथ ही कहा कि इस्लामाबाद इस मुलाकात का प्रयोग प्रोपेगेंडा के हथियार के तौर पर कर रहा है। उन्होंने कहा, "इस घटना की निंदा के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं।" उन्होंने यह भी कहा "पाकिस्तान ने सोमवार की मुलाकात को मानवीय पहल के रूप में पेश किया था लेकिन सच्चाई यह है कि मुलाकात के दौरान मानवता और संवेदना नदारद थे।"

सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में जाधव से उनकी मां व पत्नी की मुलाकात के संबंध में संसद के दोनों सदनों में बयान दिया उन्होंने कहा "मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि यह पूरा सदन और इस सदन के जरिए पूरा देश पाकिस्तान के आपत्तिजनक व्यवहार की एक स्वर में कड़ी निंदा करेगा और जाधव परिवार के साथ एकजुटता दिखाएगा।" और सदन के सदस्यों ने उनके बयान का समर्थन किया।

सुषमा स्वराज ने कहा कि क्रिसमस पर यह मुलाकात राजनयिक प्रक्रिया के जरिए हुई थी। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात भारत-पाकिस्तान संबंध को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम हो सकती थी, लेकिन यह चिंता का विषय है कि दोनों देशों के बीच पहले बनी आपसी सहमति का उल्लंघन किया गया।

उन्होंने कहा, "22 महीने बाद एक मां और बेटे की भावुक मुलाकात, एक पत्नी और पति की मुलाकात का पाकिस्तान ने दुरुपयोग किया और इसे प्रोपेगेंडा का हथियार बना दिया गया।"

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में मंगलवार को अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी और मुलाकात के संबंध में भारत की चिंता को बुधवार को राजनयिक माध्यम से पाकिस्तान को अवगत करा दिया गया था।

पाकिस्तान के समक्ष जताई गई चिंताओं पर सुषमा स्वराज ने कहा, "यह स्पष्ट समझौता था कि मीडिया को जाधव की मां एवं पत्नी तक जाने नहीं दिया जाएगा। इसके बावजूद, न केवल पाकिस्तानी मीडिया को उनके करीब जाने दिया गया बल्कि मीडिया के लोगों ने उनसे आपत्तिजनक भाषा का भी प्रयोग किया। पाकिस्तानी मीडिया ने जाधव के बारे में झूठे आरोप लगाए।"

उन्होंने कहा कि यहां तक कि सुरक्षा कारणों के नाम पर जाधव के परिजनों की पोशाक भी बदलवाईं गईं। सुषमा स्वराज ने कहा, "जाधव की मां,जो केवल साड़ी पहनती हैं, उन्हें सलवार और कुर्ता पहनने को दिया गया। दोनों महिलाओं की बिंदी, चूड़ियां और मंगलसूत्र तक उतरवाए गए। मां अपने बेटे से अपनी मातृभाषा मराठी में बात करना चाहती थी, जोकि मां एवं बेटे के बीच संचार का सहज माध्यम है। इसके बावजूद उन्हें मराठी में बात करने से रोका गया।"

उन्होंने कहा, "ऐसा करने पर, वहां मौजूद दो पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें बार-बार रोका। जब मां ने आग्रह किया तो इंटरकॉम बंद कर दिया गया और उन्हें मराठी में आगे की बातचीत करने से रोक दिया गया।" उन्होंने कहा कि कुलभूषण ने मां को बिना मंगलसूत्र देखा तो पहला सवाल यही किया कि पिता को क्या हुआ है।

kulbhushan jadhav,sushma swaraj,india,pakistan,news,hindi news

उन्होंने कहा कि उप उच्चायुक्त जे.पी. सिंह को सूचित किए बिना जाधव के परिजनों को मुलाकात के लिए अलग दरवाजे से ले जाया गया जो कि जाधव के परिवार के साथ विदेश कार्यालय में मौजूद थे। इसी वजह से उन्हें जाधव के परिजनों की पोशाक बदलवाने और बिंदी, चूड़ियां और मंगलसूत्र उतरवाने के बारे में पता नहीं चल पाया।

सुषमा स्वराज ने कहा, "अगर उन्हें इसका पता चलता तो वह इसका विरोध करते। मुलाकात बिना उनकी मौजूदगी के शुरू हुई और अधिकारियों से इस बारे में शिकायत करने के बाद ही वह मुलाकात देख पाए।" विदेश मंत्री ने कहा कि जाधव व राजनयिक को ले जाने के लिए कार लाने में देरी की गई ताकि 'मीडिया को उन्हें प्रताड़ित करने का एक और मौका मिल सके।' सुषमा ने कहा, "बैठक से पहले जाधव की पत्नी के जूते को उतार लिया गया और मुलाकात के लिए उन्हें चप्पल दी गई। बैठक के बाद उनके द्वारा बार-बार आग्रह करने के बावजूद जूता नहीं लौटाया गया।"

सुषमा स्वराज ने कहा कि पाकिस्तान से वापस आईं जाधव की मां एवं पत्नी ने उन्हें बताया, "ऐसा प्रतीत होता है कि जाधव काफी दबाव में थे और दबाव की स्थिति में बात कर रहे थे। जाधव की अधिकतर टिप्पणी से साफ था कि उन्हें कैद करने वालों ने उनसे वही कहने को कहा है जो पाकिस्तान में कथित रूप से उनकी संदिग्ध गतिविधि पर आधारित थी। उन्हें देखने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी।"

बता दे, जाधव पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। उन्हें पाकिस्तानी अदालत ने जासूसी व आतंकवाद के मामले में मौत की सजा सुनाई हुई है। भारत इन आरोपों को सिरे से खारिज करता रहा है और उसने मामले को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में उठाया जिसने फिलहाल जाधव की मौत की सजा पर रोक लगा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत