न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उबर लाएगी उड़ने वाली टैक्सी, NASA के साथ किया करार

उड़ने वाली टैक्सियों के बारे में आपने काफी सुना होगा या फिर सपनो में देखा होगा। लेकिन सब कुछ सही रहा तो यह अब हकीकत में बदल सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 May 2018 12:15:17

उबर लाएगी उड़ने वाली टैक्सी, NASA के साथ किया करार

उड़ने वाली टैक्सियों के बारे में आपने काफी सुना होगा या फिर सपनो में देखा होगा। लेकिन सब कुछ सही रहा तो यह अब हकीकत में बदल सकता है और आप जल्द ही उड़ने वाली टैक्सी में सफर करने का मज़ा ले पायेंगे। इसके लिए टैक्सी सुविधा देने वाली कंपनी उबर (UBER) ने उड़ने में सक्षम टैक्सियों के विकास की संभावनाएं तलाशने के लिए अमेरिका के प्रमुख अंतरिक्ष संगठन नासा (NASA) से हाथ मिलाया है। उड़ने वाली टैक्सियों का किराया भी सामान्य टैक्सी यात्रा के बराबर ही रखा जाएगा। यानी आप इस टैक्सी की सेवा लेंगे तो आपको किसी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

उबर का नासा से करार

उबर ने स्पेस एक्ट तहत नासा के साथ दूसरा करार किया है। इसमें दोनों अर्बन एयर मोबिलिटी सर्विस देने के लिए मॉडल तैयार करेंगे। उबर इस मामल में सरकारी रेगुलेटर्स के साथ भी काम कर रही है। उसे उम्मीद है जल्द ही उड़ने वाली टैक्सी प्रोजेक्ट को पंख लगेंगे।

उबर ने किया ऐलान

उबर की तरफ से घोषणा की गई कि उसकी पहले घोषित की गई 'उबर एयर' (uber air) पायलट योजना में लॉस एंजिलिस भी भागीदार होगा। इससे पहले डलास फोर्ट-वर्थ, टेक्सास और दुबई भी इसमें शामिल हो चुके हैं। उबर ने एक बयान में कहा कि नासा की यूटीएम (मानवरहित यातायात प्रबंधन) परियोजना में उबर की भागीदारी कंपनी के 2020 तक अमेरिका के कुछ शहरों में उबर एयर की विमान सेवा प्रयोगिक तौर पर शुरू करने के लक्ष्य को पाने में मदद करेगी।

एयर मोबिलिटी का दूसरा करार

उबर ने पिछले साल नवंबर में नासा के साथ पहला स्पेस एक्ट किया था। इसके बाद यह दूसरा एग्रीमेंट है जिसमें ज्यादा संभावनाएं नजर आ रही हैं। करार के तहत नासा पैसेंजर एयरक्राफ्ट का डाटा उबर से लेगी। एयर ट्रैफिक को देखते हुए सर्विस स्लॉट तैयार किए जाएंगे। इससे 100 से ज्यादा एयरक्राफ्ट रोजाना चलाए जा सकेंगे।

क्या कहता है नासा

नासा के एरोनॉटिक्स रिसर्च मिशन डायरेक्टोरेट के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर जयवॉन शिन के मुताबिक, नासा इस करार को लेकर बहुत उत्साहित है। अर्बन एयर मोबिलिटी को लेकर जो भी रिसर्च, डेवलपमेंट और टेस्टिंग से जुड़े चैलेंजे होंगे उन पर काम किया जा रहा है। अर्बन एयर मोबिलिटी से एक नया रेवोल्यूशन आएगा। लोगों के लाइफस्टाइल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जैसा कि स्मार्टफोन के वक्त देखने को मिला था।

दूसरी सेवाओं पर भी नजर

आपको बता दें कि उबर नासा के साथ अन्य तरह की संभावनाओं को भी तलाश रहा है। शहरी हवाई यातायात के नए बाजार को लेकर उसका खुला रुख है। इससे पहले एयर टिकट बुक करने के साथ एयरपोर्ट स्थित किओस्क से कैब बुक कराने की सर्विस भी शुरू की गई थी। इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने ओला, उबर जैसी कैब एग्रिगेटरों के साथ समझौता किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत