न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनिया गांधी की तारीफ, शिवसेना ने सामना में लिखा - उनकी वजह से ही महाराष्‍ट्र में हुआ सत्‍ता परिवर्तन

दशकों तक कांग्रेस का विरोध करने वाली शिवसेना अब उसी पार्टी की लगातार प्रशंसा कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Dec 2019 9:49:17

सोनिया गांधी की तारीफ, शिवसेना ने सामना में लिखा - उनकी वजह से ही महाराष्‍ट्र में हुआ सत्‍ता परिवर्तन

दशकों तक कांग्रेस का विरोध करने वाली शिवसेना अब उसी पार्टी की लगातार प्रशंसा कर रही है। पार्टी के मुखपत्र 'सामना' (Saamana) में प्रकाशित संपादकीय में शिवसेना ने कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की तारीफ की है। इसमें लिखा गया है कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने अलग दृष्टिकोण नहीं रखा होता तो महाराष्‍ट्र में सत्‍ता परिवर्तन नहीं होता।

CAA-NRC को लेकर BJP पर साधा निशाना

इसके साथ-साथ शिवसेना ने नागरिकता संशोधन विधेयक (CAA) NRC के जरिये BJP पर भी निशाना साधा है। 'सामना' में लिखा गया है कि नागरिकता संशोधन कानून के जरिये हिन्‍दू-मुसलमान के बीच खाई पैदा करके राजनीतिक लाभ लिया जा रहा है। शिवसेना ने नागरिकता संशोधन कानून और और एनआरसी को लेकर पूरे देश में मचे बवाल को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा है।

'सामना' में लिखा गया है कि पूरे देश में आग लगी है, फिर भी सबकुछ ठीक-ठाक होने की बात कही जा रही है। ऐसे लोगों को आत्‍मचिंतन करने की जरूरत है्। आगे लिखा गया है कि हिन्‍दू-मुसलमान के बीच खाई पैदा कर इसका राजनीतिक लाभ लिया जा रहा है। 'सामना' में प्रकाशित संपादकीय में सीएम उद्धव की पार्टी ने कहा कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार बीजेपी के विरोध में खड़ा होना तय कर लें तो पूरे देश में उन्‍हें भारी समर्थन मिलेगा।

maharashtra uddhav thackeray,shiv sena mouthpiece saamana,saamana editorial,congress chief sonia gandhi,ncp president sharad pawar,bjp,caa,nrc,news,news in hindi

शिवसेना से ईर्ष्या करती है बीजेपी : आदित्य ठाकरे

इससे पहले शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर चुटकी ली थी। आदित्य ठाकरे ने कहा था कि बीजेपी शिवसेना से ईर्ष्या करती है क्योंकि वे सत्ता से बाहर हो गए हैं, लेकिन वे उन्हें बरनॉल लगाने की सलाह नहीं देंगे। आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्हें पता है कि बीजेपी इस वक्त सत्ता से बाहर है और उनको इस बात का बहुत दुख है।

दरअसल, महाराष्‍ट्र में शिवसेना, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की गठजोड़ वाली सरकार बनने के बाद से प्रदेश का राजनीतिक माहौल बदल गया है। भाजपा और शिवसेना में महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद से ही मुख्‍यमंत्री की कुर्सी को लेकर रस्‍साकसी शुरू हो गई थी। आखिरकार इसी बात को लेकर दोनों पार्टियों का दशकों पुराना गठबंधन भी टूट गया था। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी प्रदेश में सरकार नहीं बना सकी थी। बदले राजनीतिक हालात में शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठजोड़ कर सरकार बना ली और उद्धव ठाकरे महाराष्‍ट्र के नए मुख्‍यमंत्री बने। इसके बाद से ही बीजेपी और शिवसेना में तीखी बयानबाजी हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत