न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसान आंदोलन: ठंड के बढ़ते ही बदला लंगरों का मेन्यू, बांटे जा रहे हैं बादाम, मगज, मेथी और तिल के लड्डू

गाजीपुर बार्डर पर धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने के साथ ही वहां लंगरों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में गाजीपुर में 20 से अधिक बढ़े लंगर चल रहे हैं। य

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Dec 2020 9:21:36

किसान आंदोलन: ठंड के बढ़ते ही बदला लंगरों का मेन्यू, बांटे जा रहे हैं बादाम, मगज, मेथी और तिल के लड्डू

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 20वां दिन है। किसान यूनियन अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं है। किसान संगठनों के संयुक्त मोर्चा की बैठक आज दोपहर 3 बजे होने वाली है। इसमें एक हफ्ते की रणनीति पर चर्चा होगी। वहीं, ठंड बढ़ने के साथ ही लंगर घरों का मेन्यू भी बदल गया है। राजधानी की सभी सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों को सर्दी से बचाने के लिए समाजसेवक दिन-रात जुटे हैं। उन्होंने सुबह नाश्ते से रात के भोजन तक का मेन्यू बदल दिया है, ताकि किसान बीमारी से बचे रहें और आंदोलन चलाते रहें।

गाजीपुर बार्डर पर धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने के साथ ही वहां लंगरों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में गाजीपुर में 20 से अधिक बढ़े लंगर चल रहे हैं। यहां सुबह से लेकर शाम तक जलेबी, चाय, मैगी और खाने पीने के ज्यादातर सामान की व्यवस्था रहती है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और महिंद्रा पिकअप गाड़ी में सेवादार खीर, केले, संतरे, सेब और अन्य फल बांटते रहते हैं। इसके अलावा हर लंगर के बाहर चाय-बिस्कुट और खाने-पीने के अन्य सामान की व्यवस्था रहती है।

kisan andolan,farmers,farmers protest,dry fruits laddu to farmers,news

बादाम, मगज, मेथी और तिल के लड्डू

गाजीपुर बॉर्डर पर बादाम, मगज, मेथी और तिल के लड्डू बांटे जा रहे हैं। लंगर सेवक ने बताया कि उनका जत्था नदेड़, (महाराष्ट्र) से आया है। ठंड बढ़ी तो फौरन लंगर के सेवाकों ने बादाम और अन्य मेवो से बने लड्डू बनाकर किसानों को बांटना शुरू कर दिया है। इसके अलावा किसानों की जरूरत का हर सामान उनको मुहैया कराया जा रहा है।

सरकार किसानों से बातचीत के लिए तैयार: गडकरी

आपको बता दे, सरकार ने किसानों से बातचीत के लिए तैयार होने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- 'कुछ ऐसे लोग हैं जो प्रदर्शन का गलत इस्तेमाल कर किसानों को बहका रहे हैं। सरकार किसानों से बातचीत के लिए तैयार है।'

गडकरी ने कहा- 'किसानों को तीनों कृषि कानूनों को समझना चाहिए। सरकार किसानों के लिए समर्पित है। उनके सभी सुझाव मानने को तैयार है। हमारी सरकार में उनके साथ किसी तरह की नाइंसाफी नहीं होगी। इन कानूनों के बारे में बताएंगे और बातचीत से रास्ता निकालेंगे।'

गडकरी ने कहा- 'अगर बातचीत नहीं होगी तो दोनों तरफ गलत बातें पहुंचेंगी, विवाद पैदा होगा और बहस बढ़ेगी। अगर बातचीत हुई तो इस मुद्दे को सुलझाया जा सकेगा। सारी चीजें खत्म हो जाएगी। किसानों को इंसाफ मिलेगी, उन्हें राहत मिलेगी। हम किसानों के हितों के लिए काम कर रहे हैं।'

सिंघु बॉर्डर पर बाटा जा रहा मेवे का दूध

किसानों को सिंघु बॉर्डर पर मेवे का दूध, चाय-पकौड़ी, पिज्जा, मैगी, मीठे चावल, तमाम तरह के फल, कई तरह की सब्जियां और रोटी बांटी जा रही है। सुबह से रात तक लंगर चलते हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही वहां भी लंगर का मेन्यू बदला गया है। लंगर चला रहे लोगों ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि ठंडी तासीर की चीजें न बनाई जाएं। उधर, टीकरी बॉर्डर पर भी लंगरों में बेहतरीन व्यवस्था की गई है।

किसानों ने सड़क जाम करने के लिए माफी मांगी

किसानों ने सोमवार को लोगों को हो रही परेशानी के लिए माफी मांगी। किसानों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राहगीरों को हिंदी में लिखे हुए पर्चे बांटे। पर्चों में लिखा गया- रोज जाम करना, लोगों के लिए परेशानी खड़ी करना हमारा मकसद नहीं है। हम मजबूरी में यहां बैठे हैं। हम प्रदर्शन की वजह से आपको हुई परेशानी के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर