न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपूर : अस्पताल में जगह-जगह थूक रहे हैं तब्लीगी जमात के लोग, क्वारंटीन के नियमों की उड़ा रहे धज्जियां

कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से सामने आया है जहां क्वारंटीन किए गए तबलीगी जमात के लोगों ने कथित रूप से चिकित्सा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और वहां जगह-जगह पर थूक दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 12:50:58

कानपूर : अस्पताल में जगह-जगह थूक रहे हैं तब्लीगी जमात के लोग, क्वारंटीन के नियमों की उड़ा रहे धज्जियां

तबलीगी जमात के सदस्यों और उनके संपर्क में आए करीब 9000 लोगों को देश भर में अलग-अलग राज्यों में अस्पतालों तथा अन्य जगहों पर क्वारंटीन किया गया है। अब विभिन्न जगहों पर इन जमात के लोगों द्वारा अस्पताल कर्मियों से बदतमीजी और दुर्व्यहार करने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से सामने आया है जहां क्वारंटीन किए गए तबलीगी जमात के लोगों ने कथित रूप से चिकित्सा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और वहां जगह-जगह पर थूक दिया गया। एएनआई को दिए बयान में गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की डीन और प्रिंसिपल डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि हमारे यहां 22 लोगों को दो दिन पहले क्वारंटीन किया गया था जो दिल्ली के मरकज़, निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए थे। हमारे डॉक्टर, कर्मचारी और नर्सों की टीम बारी-बारी से उनकी देखभाल कर रही थी। लेकिन ये लोग मेडिकल टीम के साथ दुर्व्यहार व्यवहार करने के साथ-साथ जगह-जगह थूक रहे हैं और हॉल में एक साथ उठना बैठ रहे हैं। बार-बार इन लोगों को ऐसा न करने का आग्रह किया जा रहा है।

पहले भी आ चुके है ऐसे मामले

यह तब्लीगी जमात के लोगों द्वारा अभद्रता का पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले गाजियाबाद के एक अस्पताल में नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ के साथ वहां भर्ती तब्लीगी जमात के लोगों द्वारा अभद्र किया गया था। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जमाती आइसोलेशन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं तथा नर्सों की मौजूदगी में ही कपड़े उतार रहे हैं।

योगी ने लिया एक्शन

इस तरह के मामले सामने आने के यूपी के मुख्यमंत्री ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुये कहा है 'ये न कानून को मानेंगे, ना व्यवस्था को मानेंगे, ये मानवता के दुश्मन हैं। जो इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ किया है वह जघन्य अपराध है, इन पर रासुका (एनएसए) लगाया जा रहा है, हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं।' तब्लीगी जमात के छह लोगों के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई जिन्होंने एमएमजी जिला अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों के साथ अभद्रता की थी और अपनी पतलून उतारकर वार्ड के चारों घूमने लगे थे। इन लोगों ने नर्सों को अभद्र इशारे भी किए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका