न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holiday Calendar 2021: नए साल में आने वाली छुट्टियों का हैं बेसब्री से इंतजार, तो देखें - साल 2021 का हॉलिडे कैलेंडर

इस साल बस दो ही छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं, ऐसे में ज्यादा छुट्टियां बर्बाद नहीं होंगी। आइए डालते हैं एक नजर 2021 के हॉलिडे कैंलेडर पर।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Dec 2020 10:57:38

Holiday Calendar 2021: नए साल में आने वाली छुट्टियों का हैं बेसब्री से इंतजार, तो देखें - साल 2021 का हॉलिडे कैलेंडर

साल 2021 शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है। आने वाले नए साल से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। साल 2020 लोगों ने कोरोना के डर के साए में बिताया है अब लोगों को उम्मीद है कि नए साल के साथ ही कोरोना की वैक्सीन आ जाएगी और कोरोना से निजात मिल जाएगी। इसके साथ ही लोगों को नए साल में आने वाली छुट्टियों का भी बेसब्री से इंतजार है ताकि घूमने-फिरने का प्लान बना सकें। इस साल बस दो ही छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं, ऐसे में ज्यादा छुट्टियां बर्बाद नहीं होंगी। आइए डालते हैं एक नजर 2021 के हॉलिडे कैंलेडर पर।

जनवरी, फरवरी, मार्च की छुट्टियां-

जनवरी के महीने में बस एक छुट्टी पड़ रही है और वो गणतंत्र दिवस की छुट्टी। 2021 में 26 जनवरी मंगलवार के दिन पड़ रहा है तो आप सोमवार की छुट्टी लेकर 4 दिनों की छुट्टियों की प्लानिंग कर सकते हैं।

फरवरी में इस साल कोई छुट्टी नहीं है।

मार्च के महीने में 2 छुट्टियां पड़ रही हैं। 11 मार्च को गुरूवार के दिन महाशिवरात्रि पड़ रही है जबकि 28 मार्च को रविवार के दिन होली पड़ रही है।

अप्रैल, मई और जून-

अप्रैल के महीने में छुट्टियां ही छुट्टियां हैं। 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती और 21 अप्रैल को राम नवमी है। ये दोनों ही छुट्टियां बुधवार को पड़ रही हैं।

मई के महीने में 12 मई को बुधवार के दिन ईद-उल-फितर की छुट्टी है, वहीं 26 मई को बुधवार के दिन बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी है।

जून के महीने में कोई छुट्टी नहीं है।

जुलाई-

जुलाई के महीने में सिर्फ एक छुट्टी है। इस महीने की 21 जुलाई को बुधवार के दिन ईद-उल जुहा (बकरीद) का त्योहार है।

अगस्त, सितंबर-

लोगों को इस बार 15 अगस्त की छुट्टी नहीं मिलेगी क्योंकि इस दिन रविवार है। 19 अगस्त को गुरूवार के दिन मुहर्रम है, ऐसे में शुक्रवार की छुट्टी लेकर आप अपनों के साथ कहीं भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 30 अगस्त को सोमवार के दिन पड़ रहा है।

सितंबर में कोई छुट्टी नहीं है।

अक्टूबर -

2 अक्टूबर को गांधी जयंती शनिवार के दिन है। 7 अक्टूबर को गुरूवार के दिन अग्रसेन जयंती है। 15 अक्टूबर शुक्रवार के दिन दशहरे का त्योहार है। इस हफ्ते आप तीन दिन की छुट्टियों की योजना बना सकते हैं। 19 अक्टूबर को मंगलवार के दिन ईद-ए-मिलाद है और 20 अक्टूबर को बुधवार के दिन महर्षि बाल्मीकि जयंती है।

नवंबर और दिसंबर-

दिवाली का त्योहार 4 नवंबर को गुरूवार के दिन पड़ रहा है। इस हफ्ते भी आप शुक्रवार की छुट्टी लेकर कहीं चार दिनों की छुट्टियां मनाने जा सकते है।

25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार शनिवार के दिन पड़ जाने से लोगों की एक छुट्टी कम हो जाएगी।

प्रतिबंधित अवकाश -

1 जनवरी ( शुक्रवार)- न्यू ईयर
13 जनवरी (बुधवार)- लोहड़ी
14 जनवरी (गुरूवार)- पोंगल और मकर संक्रांति
20 जनवरी (बुधवार)- गुरू गोविंद सिंह जयंती
16 फरवरी (मंगलवार) - वसंत पंचमी
19 फरवरी (शुक्रवार)- शिवाजी जयंती पर अवकाश
26 फरवरी (शुक्रवार) - हज़रत अली का जन्मदिन
27 फरवरी (शनिवार) - गुरु रविदास जयंती
8 मार्च ( सोमवार) - महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
28 मार्च (रविवार)- होलिका दहन
4 अप्रैल (रविवार)- ईस्टर डे
13 अप्रैल ( मंगलवार) - चैत्र सुखलदि
14 अप्रैल (बुधवार) - वैसाखी
16 अगस्त (सोमवार) - पारसी न्यू ईयर
21 अगस्त (शनिवार) - ओणम-
10 सितंबर (शुक्रवार)- गणेश चतुर्थी
12 अक्टूबर (मंगलवार) से महा नवमी- 14 अक्टूबर (गुरूवार) तक- महा सप्तमी
24 अक्टूबर (रविवार)- करवा चौथ
4 नवंबर (गुरूवार)- नरक चतुर्दशी
5 नवंबर (शुक्रवार)- गोवर्धन पूजा
6 नवंबर (शनिवार)- भाईदूज
10 नवंबर (बुधवार)- छठ पूजा
20 नवंबर (बुधवार)- गुरु तेग बहादुर का शहादत दिवस
24 दिसंबर (शुक्रवार)- क्रिसमस ईव

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर