न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Farmers Tractor Rally: टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने तोड़ा बैरिकेड, दिल्ली में घुसे

गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के अवसर पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आज ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। दिल्ली की तीन सीमाओं से किसानों ट्रैक्टर लेकर राजधानी में प्रवेश करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Jan 2021 10:05:08

Farmers Tractor Rally: टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने तोड़ा बैरिकेड, दिल्ली में घुसे

गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) के अवसर पर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आज ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। दिल्ली की तीन सीमाओं से किसानों ट्रैक्टर लेकर राजधानी में प्रवेश करेंगे। दिल्ली के 3 बॉर्डर से आज 12 बजे से ट्रैक्टर रैली निकाली जानी है, लेकिन इसके पहले ही कानून-व्यवस्था तोड़े जाने की तस्वीरें आ रही हैं। सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने खुद ही बैरिकेड हटाना शुरू कर दिया।

ट्रैक्टर परेड निकाल रहे किसानों की सुबह दिल्ली पुलिस के साथ झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी किसानों ने पुलिस की तरफ से लगाए गए बैरिकेडों को तोड़ दिया। इसके बाद किसान राजधानी में प्रवेश कर गए। पुलिस ने जो ट्रक खड़े कर रखे थे, किसानों ने उन्हें ट्रैक्टरों से धकेल कर हटा दिया और जो कंटेनर रखे गए थे उन्हें भी ट्रैक्टर से बांधकर हटा दिया। वहीं, टिकरी बॉर्डर पर भी कुछ किसानों ने रैली के वक्त से पहले ही बैरिकेड्स गिरा दिए हैं। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) हालात को कंट्रोल करने में जुटी है। पुलिस ने किसानों को सिर्फ 5 हजार ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालने की मंजूरी दी है। लेकिन, अकेले सिंघु बॉर्डर पर ही 20 हजार से ज्यादा ट्रैक्टर पहुंचे हैं। किसानों ने दावा किया है कि सिंघु, टीकरी और गाजीपुर पर करीब एक लाख ट्रैक्टर पहुंचेंगे।

सिंघु बॉर्डर से बैरिकेड हटाकर किसानों का पहला जत्था तय समय से काफी पहले निकल गया है। माना जा रहा है कि ये लोग तय रूट से अलग हटकर दिल्ली में घुसने की तैयारी के साथ निकले हैं। किसानों के जिन वॉलंटियर्स को पूरी सुरक्षा व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी दी गई थी, वो भी पहले जत्थे के निकलने के काफी देर बाद सिंघु बॉर्डर से रवाना हुए।

आपको बता दे, हरियाणा पुलिस ने शाजहांपुर बॉर्डर से जाने वाले किसानों को बॉर्डर से 65 किमी। दूर मानेसर तक ही जाने की अनुमति दी है। यानी दिल्ली से 50 किमी। पहले ही शाहजहांपुर बॉर्डर से जाने वाले किसानों को रोक दिया जाएगा। किसान बिना ट्रॉली के 1500 ट्रैक्टर लेकर जा सकेंगे। एक ट्रैक्टर पर सिर्फ तीन ही लोग बैठ सकेंगे। शाहजहांपुर बॉर्डर की यह रैली जयपुर-दिल्ली हाइवे से होते हुए मानेसर तक जाएगी।

शाजहांपुर बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस के करीब 5000 से ज्यादा जवान तैनात हैं। किसानों के साथ भी पुलिस की कुछ गाड़िया जाएंगी। साथ ही, हाइवे पर जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। राहत की बात यह है कि शाहजहंपुर बॉर्डर पर 55 दिनों से किसान आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब