न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमारा मंच और पंच वही, अब 40 लाख ट्रैक्टरों की होगी रैली: राकेश टिकैत

नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान जहां केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं, तो वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) किसान महापंचायतों में शिरकत कर जनसमर्थन जुटाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Feb 2021 9:03:41

हमारा मंच और पंच वही, अब 40 लाख ट्रैक्टरों की होगी रैली: राकेश टिकैत

किसान आंदोलन का आज यानी सोमवार को 82वां दिन है। नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान जहां केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं, तो वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) किसान महापंचायतों में शिरकत कर जनसमर्थन जुटाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को हरियाणा के करनाल में इंद्री की अनाज मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, अभी जवानों और किसानों ने कानून वापसी का नारा लगाया है। हमने गद्दी वापसी का नारा नहीं लगाया। सरकार आप बनाते रहो, चलाते रहो। सरकार किसी की भी हो, हम सरकार से किसानों के लिए पॉलिसी पर बात करेंगे।' टिकैत ने कहा, 'जिन लोगों ने आमजन को बहका कर केंद्र में सत्ता हासिल की, अब वो देश बेच रहे हैं। तमाम सरकारी संस्थाओं को बेचा जा रहा है। देश का युवा बेरोजगार हो रहा है।' उन्होंने कहा कि यह कृषि कानून भी किसानों से उनकी खेती को छीनने के लिए लाया जा रहा है, लेकिन किसान ऐसा नहीं होने देंगे। किसान अपने हक को लेकर बंद कमरों में नहीं, खेत में फैसला करेंगे।

उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के मंच पर सभी किसान एकजुट हैं। हमारा मंच और पंच वही है, जहां पहले थे। अब पूरे देश में आंदोलन को लेकर जाएंगे। अब जो बड़ी रैली होगी, उसमें 40 लाख ट्रैक्टरों का लक्ष्य तय करेंगे।

बीकेयू के प्रवक्ता ने कहा कि आंदोलन को लेकर सभी एकजुट हैं। अब राजस्थान, गुजरात, यूपी समेत पूरे देश में जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब किसान ही देश के भविष्य का फैसला करेंगे। पूरे देश का विश्वास किसानों से जुड़ा है। संयुक्त मोर्चा पूरी तरह मजबूत है। इससे बौखलाए तत्व आंदोलन में धार्मिक रंग घोलकर एकता तोड़ना चाहते हैं लेकिन इससे सचेत रहना होगा। उन्होंने कहा कि आज जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवंगत किसानों पर तंज कस रहे हैं, उन्हें किसान जिंदाबाद का नारा लगाना ही होगा। जब तक ऐसा नहीं होता, केंद्र सरकार को चैन से नहीं बैठने दिया जाएगा।

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल के बयान को राकेश टिकैत ने पूरी तरह अनुचित बताया, और कहा कि इस तरीके बयान नहीं देने चाहिए थे। वो श्रद्धांजलि दे सकते थे, लेकिन इस तरह किसानों की मौत का मजाक नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसान घर पर होते तो उनकी मौत नहीं होतीं। क्या 6 महीने में 200 लोग भी नहीं मरेंगे? किसानों की मौतें उनकी इच्छा से हुई है। हालांकि बाद में दलाल ने सफाई भी दी कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन

वहीं, दूसरी ओर तीनों कृषि कानूनों की मांग को लेकर कुंडली बॉर्डर पर बैठे किसान अब सरकार पर दबाव बनाने के लिए 18 फरवरी को देशभर में रेल रोको आंदोलन करेंगे। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने सोनीपत रेलवे स्टेशन परिसर और रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। दो रिजर्व बटालियन बुलाई हैं। 4 घंटे के लिए रेल रोको आंदोलन को लेकर भी रणनीतियां बनाई जा रही हैं। धरनास्थलों पर बैठे किसान आंदोलन को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए और तेज करने की रणनीतियां बना रहे हैं। अंतिम फैसला संयुक्त मोर्चा की बैठक में होना है कि आगे आंदोलन को किस तरीके से आगे बढ़ाना है। फिलहाल आह्वान किया कि किसी भी कीमत में आंदोलन स्थल पर अशांति न हो और आवागमन व्यवस्था बेहतर रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर