शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री समय-समय पर किसानों की हित की बात करते हैं। किसान आंदोलन को भी शिवसेना ने अपना समर्थन दिया है। लेकिन मुंबई शहर के आजाद मैदान में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए और सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए किसानों ने आंदोलन किया था। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से कई दिनों तक पैदल चलकर किसान आजाद मैदान पहुंचे थे। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए खुद महाविकास अघाड़ी सरकार के संयोजक शरद पवार समेत महाराष्ट्र कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए थे। लेकिन शिवसेना की तरफ से कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ था। ऐसे में किसानों के समर्थन में शिवसेना की भूमिका पर सवालिया निशान उठने लगे थे। राउत का आज गाजीपुर बॉर्डर जाना और किसानों से मिलना इसी गलती को ठीक करना बताया जा रहा है।किसान आंदोलन झिंदाबाद!
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) February 2, 2021
will visit protesting farmers at Gazipur today at 1 pm..
जय जवान
जय किसान!













