न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसान आंदोलन की वजह से भारतीय रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, कई का बदला रूट, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ आज यानी 8 दिसंबर 2020 किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है।​​​ भारत बंद के तहत सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा।​​​ 20 सियासी दलों और 10 ट्रेड यूनियंस भारत बंद का सपोर्ट कर रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Dec 2020 8:25:49

किसान आंदोलन की वजह से भारतीय रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, कई का बदला रूट, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ आज यानी 8 दिसंबर 2020 किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है।​​​ भारत बंद के तहत सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा।​​​ 20 सियासी दलों और 10 ट्रेड यूनियंस भारत बंद का सपोर्ट कर रही हैं। इस आंदोलन में पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), उत्‍तर प्रदेश (UP), महाराष्‍ट्र (Maharashtra), मध्‍य प्रदेश (MP) समेत कई राज्‍यों के किसान शामिल हैं।​​​ भारत बंद के चलते आज कई जगह आवाजाही पर असर पड़ सकता है।​​​ किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो कुछ का रूट डायवर्ट कर दिया है।​​​ वहीं, कुछ ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द भी किया गया है।​​​

आंशिक रूप से रद्द

- नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस (02715) स्पेशल ट्रेन 8 दिसंबर को नई दिल्ली में ही टर्मिनेट हो जाएगी।​​​
- 10 दिसंबर को अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस (02716) नई दिल्ली से ही शुरू होगी।​​​
- बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस (02925) स्पेशल ट्रेन 8 दिसंबर को चंडीगढ़ में ही टर्मिनेट हो जाएगी।​​​
- अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (02926) स्पेशल ट्रेन 10 दिसंबर को चंडीगढ़ से ही शुरू होगी।​​​
- जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस (04651) स्पेशल ट्रेन 8 दिसंबर को अंबाला में टर्मिनेट हो जाएगी।​​​
- अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस (04652) स्पेशल ट्रेन 9 दिंसबर को अंबाला से ही शुरू होगी।​​​
- कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस (02357) स्पेशल ट्रेन 8 दिसंबर को अंबाला में टर्मिनेट हो जाएगी।​​​
- अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस (02358) स्पेशल ट्रेन 10 दिसंबर को अंबाला से ही शुरू होगी।​​​
- कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस (08237) स्पेशल ट्रेन 8 दिसंबर को अंबाला में ही टर्मिनेट हो जाएगी।​​​
- अमृतसर-कोरबा एक्सप्रेस (08238) स्पेशल ट्रेन 10 दिसंबर को अंबाला से ही शुरू होगी।​​​
- डिब्रुगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस (05933) स्पेशल ट्रेन 8 दिसंबर को अंबाला में टर्मिनेट हो जाएगी।​​​
- अमृतसर-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस (05934) स्पेशल ट्रेन 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।​​​

रेलवे ने जिन ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द करती हैं, वो आधे रास्ते में ही टर्मिनेट हो जाती हैं।​​​ इसके बाद उसी जगह से फिर शुरू होती हैं।​​​

ये ट्रेनें हुई रद्द

- रेलवे ने अजमेर से अमृतसर जाने वाली ट्रेन संख्‍या 09613 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 8 दिसंबर को रद्द कर दी है।​​​
- अमृतसर से अजमेर लौटने वाली ट्रेन संख्‍या 09612 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 9 दिसंबर को रद्द रहेगी।​​​
- रेलवे नेे बताया कि डिब्रुगढ़ से अमृतसर जाने वाली ट्रेन संख्‍या 05211 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 8 दिसंबर को रद्द रहेगी।​​​
- अमृतसर से डिब्रुगढ़ लौटने वाली ट्रेन संख्‍या 05212 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 10 दिसंबर को रद्द रहेगी।​​​
- अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस (04650) स्पेशल ट्रेन 8 दिसंबर को डायवर्ट कर दी गई है।​​​ ये ट्रेन अमृतसर-तरनतारन-बीस होते हुए गुजरेगी।​​​

बता दे, किसानों का कहना है कि बंद सुबह से शाम तक और चक्का जाम सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि ऑफिस आने-जाने वालों को दिक्कत नहीं हो। हालांकि, एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं और शादियों में लगी गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा। उधर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।​​​

ये दल भारत बंद के समर्थन में...

1.कांग्रेस
2.माकपा
3.डीएमके
4.सीपीआई
5.राजद
6. एनसीपी
7.जेएमएम
8.सपा
9. शिवसेना
10.अकाली दल
11.भाकपा-माले
12. गुपकार गठबंधन
13.टीएमसी
14.टीआरएस
15.एआईएमआईएम
16. आम आदमी पार्टी
17. पीडब्ल्यूपी
18. बीवीए
19. आरएसपी
20. एफबी
21. एसयूसीआई (सी)
22. स्वराज इंडिया
23.जेडीएस
24. बसपा

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर