न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत, दुनिया भर से लगा बधाइयों का तांता

पीएम मोदी ने देश के वैज्ञानिकों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को इसका धन्‍यवाद दिया है। साथ ही कहा है कि इन लोगों ने कोरोना से जंग में निर्णायक भूमिका निभाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Jan 2021 11:36:01

भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत, दुनिया भर से लगा बधाइयों का तांता

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (Mahinda rajapaksa) और भूटान के प्रधानमंत्री लोते सेरिंग (Lotay tshering) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को भारत में शनिवार को शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं पीएम मोदी ने देश के वैज्ञानिकों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को इसका धन्‍यवाद दिया है। साथ ही कहा है कि इन लोगों ने कोरोना से जंग में निर्णायक भूमिका निभाई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'पीएम नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को कोविड 19 टीकाकरण की शुरुआत के रूप में बेहद अहम कदम उठाने के लिए बधाई। हम अब इस जानलेवा महामारी के खात्‍मे को देखने की शुरुआत कर रहे हैं।'

वहीं भूटान के प्रधानमंत्री लोते सेरिंग ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को कोविड 19 टीकाकरण की शुरुआत के लिए बधाई देना चाहता हूं। हमें आशा है कि इस महामारी से हमें जो भी पीड़ा हुई है वो खत्‍म हो जाएगी।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिंदा राजपक्षे को ट्वीट कर धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने कहा, 'धन्‍यवाद महिंदा राजपक्षे। हमारे वैज्ञानिकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स ने कोरोना महामारी से निर्णायक जंग के लिए कठोर परिश्रम किया है। स्‍वस्‍थ्‍य और बीमारी मुक्‍त दुनिया के लिए वैक्‍सीन का तेजी से विकास और उसकी लॉन्चिंग हमारे संयुक्‍त प्रयास में एक मील का पत्‍थर है।'

बता दे, देश में कोरोना वायरस को हराने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों के सबसे ज्यादा नजदीक रहने वाले सरकारी कर्मियों का टीकाकरण हो रहा है। टीकाकरण अभियान के पहले ही दिन देश में करीब 2 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में टीकाकरण के पहले दिन 3352 केंद्रों पर 1,91,181 स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी
विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी
शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली
शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज',  डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!
यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब