न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन से भारत लौटे 7 हजार लोगों को किया जाएगा ट्रेस, घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी करेंगे जांच

22 दिसंबर की रात के बाद से ब्रिटेन से भारत में की जाने वाली हवाई यात्रा पर 31 दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी गई है। इसी कड़ी में अब उन लोगों को ट्रेस किया जाएगा, जो लोग ब्रिटेन से इन दिनों भारत लौटे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 3:16:55

 ब्रिटेन से भारत लौटे 7 हजार लोगों को किया जाएगा ट्रेस, घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी करेंगे जांच

ब्रिटेन के कई नए इलाकों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन पाए गए हैं। जिसके बाद एक बार फिर पूरी दुनिया अलर्ट हो चुकी है। इंग्लैंड के कई हिस्सों में 26 दिसंबर से सख्त लॉकडाउन लागू किया जाएगा। दक्षिण पश्चिम, मिडलैंड और नॉर्थ इंग्लैंड में नए कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद बीती रात ब्रिटेन के मंत्रियों और मेडिकल एक्सपर्ट्स की मीटिंग हुई। अभी इन क्षेत्रों में लेवल-2 या 3 की पाबंदियां लागू हैं जिसे अब सख्त लॉकडाउन में बदला जाएगा। वहीं, भारत भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है। 22 दिसंबर की रात के बाद से ब्रिटेन से भारत में की जाने वाली हवाई यात्रा पर 31 दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी गई है। इसी कड़ी में अब उन लोगों को ट्रेस किया जाएगा, जो लोग ब्रिटेन से इन दिनों भारत लौटे हैं। पिछले 2 हफ्तों में अबतक 7000 लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं। ऐसे में अब उनके घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच करेंगे।

बता दें कि अबतक ब्रिटेन से भारत आए 20 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है और उनका ट्रीटमेंट चल रहा है, बता दें कि एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले यात्रियों को उनकी कोरोना की रिपोर्ट आने तक रोककर रखा जा रहा है। अगर यात्री कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं तो उन्हें अस्पताल भेजा जा रहा है, वहीं अघर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें 7 दिनों तक क्वारंटीन रखा जा रहा है।

बता दें कि भारत सरकार द्वारा लंदन से भरी जा रही उड़ानों को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है। इसका परिणाम यह है कि कोरोना टेस्टिंग के कारण लंदन से लौटे 8 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। वहीं इनमें से 6 यात्री एयर इंडिया की विमान में लंदन से भारत पहुंचे थे। वहीं एक अन्य यात्री ने दिल्ली से चेन्नई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट ली थी। बता दें कि 2 अन्य ब्रिटेन से लौटे यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जो लोग कलकता पहुंचे थे। निर्देशों के मुताबिक ऐसे यात्रि जो 25 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच भारत में आए हैं, उनको ट्रेस किया जाएगा और जिला निगरानी अधिकारी उनसे संपर्क साधेंगे और उनकी सेहत की जांच करेंगे। साथ ही 9 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच भारत लौटे यात्रियों की जानकारी भी राज्य सरकारों के साथ साझा की जाएंगी।

उधर, आज बुधवार को नेशनल AIDS रिसर्च इंस्टीट्यूट (NARI) ने बताया कि नया कोरोना वायरस भारत में अभी तक हुई जांचों में नहीं पाया गया। NARI के डायरेक्टर डॉ. समिरन पांडा ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी से कहा कि हमने देश के अलग-अलग हिस्सों से इकट्‌ठा किए गए सैम्पल्स की जांच की है। इनमें कोरोना का ब्रिटेन वाला नया स्ट्रेन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि इस वायरस का फैलाव और गंभीरता किस तरह की इसे अभी समझने की जरूरत है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह वायरस लोगों की सेहत के लिए बहुत खतरनाक होगा। NARI इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की ब्रांच है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर