न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 3,000 से ज्यादा, अब तक 85 की हुई मौत

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) से शुक्रवार को 500 नए मामले सामने आए हैं, जो अब तक सबसे ज्यादा है। इस वायरस से शुक्रवार को 15 लोगों की मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 8:47:41

देश में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 3,000 से ज्यादा, अब तक 85 की हुई मौत

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) से शुक्रवार को 500 नए मामले सामने आए हैं, जो अब तक सबसे ज्यादा है। इस वायरस से शुक्रवार को 15 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में इस वायरस से 3, जबकि दिल्ली और तेलंगाना में 2-2 लोगों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और कर्नाक में 1-1 कोरोना पीड़ितों के मौत की खबर है। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3000 को पार कर गई है, अभी देश में 3,082 कोरोना पीड़ित हैं। वहीं, इस वायरस से मरने वालों की गिनती 85 हो गई है। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक केवल 2547 मामलों और 62 मौतों की ही पुष्टि हुई है। कोरोना का प्रकोप महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा है। अब तक यहां 490 मामले सामने आए हैं और 26 लोगों की जान गई है।

शुक्रवार को कोरोना के कुल 502 कन्फर्म केस सामने आए हैं। हालांकि यह संख्या गुरुवार को सामने आए 544 मामलों से थोड़ी कम है। शुक्रवार को आए मामलों में कम से कम 280 तबलीगी जमात से जुड़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि पिछले 2 दिनों में 14 राज्यों से सामने आए कुल मामलों में से कम से कम 647 का तबलीगी जमात से कनेक्शन है। स्वास्थ्य मंत्रालय अपने बयान से संकेत दिया कि तबलीगी जमात के कार्यक्रम की वजह से सामने आए नए मामलों ने लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग से हुए फायदे को तगड़ा झटका दिया है।

आंध्र प्रदेश में मिले तीन नए मामले

आंध्र प्रदेश में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 164 हो गई है। इधर, कर्नाटक में कोरोना वायरस से चौथे मौत की पुष्टि हुई है। मृतक बागलकोट जिले का बताया जा रहा है। वहीं, पंजाब में कोरोना पीड़ितों की संख्या 58 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जॉइंट सेक्रटरी लव अग्रवाल ने कहा कि अगर हम पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी पर गौर करें तो य पता चलता है कि एक खास स्तर पर बढ़ोतरी की वजह से ऐसा हुआ है। निजामुद्दीन में हुए तबलीगी जमात के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए लव अग्रवाल ने कहा, 'हम एक संक्रामक बीमारी का मुकाबला कर रहे हैं और नियमों में एक चूक या असफलता हमें काफी पीछे धकेल देती है। हमारे सारे प्रयास बेकार हो जाते हैं।'

जमात से जुड़े कोरोना के मामले दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड, यूपी, अंडमान और निकोबार, असम, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और झारखंड से सामने आए हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 102 मामले तमिलनाडु में सामने आए, इनमें से केस 100 जमात से जुड़े हुए हैं। तेलंगाना में सामने आए 80 नए मामलों में से 78 का जमात कनेक्शन है। दिल्ली में 93 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 52 लोग झज्जर एम्स में भर्ती हैं।

तबलीगी जमात की वजह से दक्षिण भारत में बढ़े कोरोना मरीज

दक्षिण के राज्यों में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले कोरोना पीड़ितों की संख्या सबसे ज्यादा है। तेलंगाना में कुल 229 मामलों में से 116 जमात से जुड़े हैं, वहीं आंध्र प्रदेश के कुल 161 मामलों में 140 का जमात कनेक्शन है। तमिलनाडु के कुल 411 कोरोना पीड़ितों में 364 का जमात लिंक है। महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं, यहां 25 लोगों की मौत और कुल 490 मामलों की पुष्टि हुई है।

17 हजार करोड़ का फंड जारी

शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने 17,287.08 करोड़ का फंड अलग-अलग राज्यों को दिया। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और ​पश्चिम बंगाल को ग्रांट के तहत 6,195.08 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा गृह मंत्रालय की ओर से भी राज्यों को रकम दी गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने 11,092 करोड़ के फंड को आज मंजूरी दे दी है। इन पैसों का इस्तेमाल क्वारंटीन सेंटर और अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा।

एयर इंडिया ने बंद की बुकिंग

लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे बढ़ने की अटकलों के बीच एअर इंडिया ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग को 30 अप्रैल तक बंद कर दिया है। शुक्रवार को एअर इंडिया (Air India) ने कहा कि सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग 30 अप्रैल तक बंद रहेगी। एयर इंडिया के मुताबिक, 'हम 14 अप्रैल के बाद के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ