न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में एक दिन में मिले 1866 संक्रमित, महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या हुई 9 हजार से ज्यादा

देश में कोरोना संक्रमितों लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 1866 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसके साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 हजार 360 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Apr 2020 9:26:37

भारत में एक दिन में मिले 1866 संक्रमित, महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या हुई 9 हजार से ज्यादा

देश में कोरोना संक्रमितों लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 1866 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसके साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 हजार 360 हो गई है। महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 728 मरीज मिले। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 9318 तक पहुंच गई। महाराष्ट्र में पूरी दुनिया के 174 देशों से ज्यादा संक्रमित मरीज हैं। वहीं, राजधानी मुंबई में दुनिया के 164 देशों से ज्यादा संक्रमित मरीज हैं। इसके बाद गुजरात में 226, मध्यप्रदेश में 222, दिल्ली में 206 और राजस्थान में 102 मरीज बढ़े। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 29 हजार 435 संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 632 का इलाज चल रहा है, 6868 ठीक हुए हैं और 934 की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 23.83% हो गई है। 17 ऐसे जिले हैं जहां पहले केस आए थे, लेकिन पिछले 28 दिनों में यहां कोई मामले सामने नहीं आए।

coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus outbreak india,india news,coronavirus outbreak in maharashtra,coronavirus outbreak in rajasthan,coronavirus outbreak in delhi,mumbai coronavirus patient,news,news in hindi

प्लाज्मा थेरपी कोई उपचार नहीं

मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि ICMR का कहना है कि कोरोना के लिए कोई थैरेपी नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में प्लाज्मा थेरपी प्रायोगिक स्तर पर है और अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं है कि इसका इस्तेमाल COVID-19 के उपचार के रूप में किया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में कोविड -19 के लिए कोई उपचार नहीं हैं और यह दावा करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि प्लाज्मा थेरपी का उपयोग बीमारी के इलाज के लिए किया जा सकता है। ICMR ने सिर्फ अध्ययन करने के लिए इसे शुरू किया है। उन्होंने कहा , 'ICMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) ने COVID 19 के उपचार में प्लाज्मा थेरपी कितनी प्रभावी है, इसका अध्ययन करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की स्टडी शुरू की है। जब तक आईसीएमआर अपनी जांच पूरी कर और एक मजबूत साइंटफिक प्रूफ के साथ नहीं आता, तब तक प्लाज्मा थेरपी का उपयोग केवल अनुसंधान या परीक्षण के उद्देश्य के लिए किया जाना चाहिए।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

28 अप्रैल - 1866
25 अप्रैल - 1835
23 अप्रैल - 1667
26 अप्रैल - 1607
19 अप्रैल - 1580

- मध्यप्रदेश में मंगलवार को 222 नए मरीज मिले। इनमें इंदौर सेंट्रल जेल के 19 संक्रमित कैदी शामिल हैं। इन्हें अस्थाई जेल में शिफ्ट किया जाएगा। अब तक इंदौर में 1372, भोपाल में 458 और उज्जैन में 123 मरीज मिल चुके हैं। मध्य प्रदेश में कुल संक्रमितो की संख्या 2387 तक पहुंच गई है।

- उत्तरप्रदेश में मंगलवार को 67 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें सबसे ज्यादा 17 मरीज आगरा में मिले। इसके बाद 13 रिपोर्ट वाराणसी में पॉजिटिव आईं। राज्य में आगरा में सबसे ज्यादा 401 संक्रमित हैं। यह बीमारी यहां 75 में से 60 जिलों में फैल चुकी है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2053 तक पहुंच गई है।

- राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोक नए-नए केस सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी राज्य में 102 नए पॉजिटिव मिले। जिसमें जयपुर में 26, जोधपुर में 25, कोटा में 24, अजमेर में 11, टोंक में 8, धौलपुर में 4 और बांसवाड़ा, नागौर, उदयपुर और सीकर में 1-1 संक्रमित मिला। वह जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2364 पहुंच गया।

- दिल्ली मंगलवार को नीति आयोग के एक अफसर समेत 206 पॉजिटिव मिले। इसके बाद दिल्ली स्थित बिल्डिंग को दो दिन के लिए सील कर दिया गया। इस दौरान पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं, सफदरगंज अस्पताल में भर्ती सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर ने दम तोड़ दिया। 12 नए जवान संक्रमित मिले हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 47 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ