देश में कोरोना के 24 घंटे में 1408 नए केस, 484 की अस्पताल से हुई छुट्‌टी

By: Pinki Sat, 25 Apr 2020 10:51:01

देश में कोरोना के 24 घंटे में 1408 नए केस, 484 की अस्पताल से हुई छुट्‌टी

देश में कोरोना के 24 घंटे में 1408 नए केस सामने आए है। देश में अब तक 5496 संक्रमित ठीक हुए, पिछले 10 दिन में ही 4135 मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी हुई है। भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हजार 504 हो गई है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 390, गुजरात में 191, दिल्ली में 138, तमिलनाडु में 72, उत्तरप्रदेश में 111, राजस्थान में 44, बिहार में 53 और ओडिशा में एक मामला सामने आया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 24 हजार 506 है। इनमें से 18 हजार 668 का इलाज चल रहा है, 5062 ठीक हुए हैं और 775 की मौत हुई है। सरकार का कहना है कि संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़कर 20.57% हो गया, जो सबसे ज्यादा है।

राजस्थान में 2059 संक्रमित

राजस्थान में शुकवार को 70 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए है। इनमें से जयपुर से 13, कोटा से 18, झालावाड़ से 5 और भरतपुर में 1 मरीज मिला। राज्य में 53 दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या दो हजार के पार हो गई है। पहला केस 3 मार्च को जयपुर में सामने आया था। एक अप्रैल तक राज्य में सिर्फ 120 मरीज थे।

राजस्थान में शनिवार यानी आज सुबह 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें अजमेर में 8, झालावाड़ और जोधपुर में 5-5, कोटा में 4, धौलपुर में 2 और डूंगरपुर में 1 संक्रमित मिला। जिसके बाद राजस्थान में कुल संक्रमितों को आंकड़ा 2059 पहुंच गया है।

मध्यप्रदेश में 1846 संक्रमित

मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा 1085 मरीज इंदौर में हैं। भोपाल में 360 केस हैं। राज्य में अब तक 92 मरीजों की मौत हो चुकी है। इंदौर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 311 सैंपल की रिपोर्ट में 255 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। लगभग 1200 सैंपल फिलहाल पेंडिंग हैं। कोरोना से जंग जीतकर शुक्रवार को 35 और मरीज घर लौटे। इसमें इंडेक्स अस्पताल से 25, अरबिंदो से 5, एमआर टीबी से 3 और चोइथराम अस्पताल से 2 मरीज घर गए। इंडेक्स और अरबिंदो से जितने मरीज डिस्चार्ज हुए, उनका हौसला ताली बजाकर बढ़ाया गया। शहर में अब तक 114 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

उत्तरप्रदेश में 1621 संक्रमित

उत्तरप्रदेश (Coronavirus in Uttar Pradesh) में शुक्रवार को 111 मरीज मिले। उधर, राज्य सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए निजी लैब से कोरोना टेस्ट करवाने की फीस को 2 भागों में बांट दिया है। मरीज को पहले टेस्ट के 1500 रुपए और उसमें पॉजिटिव आने पर कन्फर्म टेस्ट के 3000 रुपए देने होंगे। अगर कोई पहले टेस्ट में ही निगेटिव आए तो सिर्फ 1500 रुपए देने होंगे। आईसीएमआर ने दोनों टेस्ट की फीस 4500 रुपए तय की है।

महाराष्ट् में 6817 संक्रमित

महाराष्ट् (Coronavirus in Maharashtra) में शुक्रवार को 394 संक्रमितों की पुष्टि हुई, 18 मरीजों ने दम तोड़ा और 117 ठीक होकर घर गए। राज्य में अब तक 301 संक्रमितों की जान जा चुकी है और कुल 957 ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों में बदलाव करते हुए कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित और रेड जोन में आने वाले मुंबई, पुणे और पिंपरी-चिंचवड में मानसून से पहले किए जाने वाले कार्यों की अनुमति दे दी है। सरकार द्वारा 21 अप्रैल को लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों में किए बदलाव के तहत मुंबई और पुणे को दी सभी रियायतें वापस ले ली थी।

दिल्ली में 2514 संक्रमित

दिल्ली (Coronavirus in Delhi) में शुक्रवार को 138 कोरोना पॉजिटिव मिले और 3 मरीजों की मौत हुई। यहां अब तक कुल 53 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं, जबकि 857 मरीज ठीक हुए हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com