न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रमिक स्पेशल ट्रेन / रेलवे ने जारी की नई गाइडलाइंस, 1200 के बजाए अब बैठेंगे 1700 यात्री, होंगे तीन स्टॉपेज

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही को लेकर रेल मंत्रालय ने सोमवार को नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके मुताबिक अब 'श्रमिक स्पेशल ट्रेन' जिस राज्य में जा रही है, वहां तीन स्टापेज पर रुकेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 May 2020 1:07:28

श्रमिक स्पेशल ट्रेन / रेलवे ने जारी की नई गाइडलाइंस, 1200 के बजाए अब बैठेंगे 1700 यात्री, होंगे तीन स्टॉपेज

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही को लेकर रेल मंत्रालय ने सोमवार को नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके मुताबिक अब 'श्रमिक स्पेशल ट्रेन' जिस राज्य में जा रही है, वहां तीन स्टापेज पर रुकेगी। इसके साथ ही अब स्लीपर बर्थ की सभी सीटों पर यात्री यात्रा कर सकेंगे। अभी तक ट्रेन की एक बोगी में 72 की जगह 56 लोगों को ही जगह दी जा रही थी। लेकिन अब नई गाइडलाइंस के अनुसार 72 सीटों पर 72 लोग सफर कर सकेंगे। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 1200 यात्रियों के बजाए अब कुल 1700 श्रमिक यात्रा कर सकेंगे।

12 मई से ट्रेन चलाने की तैयारी, जानिए इससे जुड़े 12 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब

स्पेशल ट्रेन के लिए रेलवे के दिशा-निर्देश

- ट्रेन में सफर करने से पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी, सिर्फ उन्हीं यात्रियों को जाने दिया जाएगा जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण न हों

- राज्य सरकारें यात्रियों के टिकट का खर्चा उठाएंगी

- यात्रियों को राज्य सरकार की सैनेटाईज़्ड बसों में स्टेशन तक लाया जाएगा

- रेलवे स्टेशन और यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना होगा और हर यात्री को मास्क लगाना अनिवार्य होगा

- गंतव्य पर पहुंचने पर इन्हें एक एक बैच के रूप में उतारा जाएगा और वहां हर यात्री की स्क्रीनिंग की जाएगी, राज्य सरकार उन लोगों के घर तक पहुंचने की व्यवस्था करेगी

- यात्रियों को आइसोलेशन में रखने की जरूरत हुई तो उसकी व्यवस्था राज्य सरकार करेगी

- 12 घंटे से ज्यादा लंबे सफर वाली ट्रेनों में एक समय का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा

बता दें कि देशभर में लॉकडाउन के चलते 17 मई तक रेल सेवाएं रद्द हैं। लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों के लिए सरकार ने 'श्रमिक स्पेशल ट्रेन' चलाई हैं। ये ट्रेनें चलने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि कोई भी शख्स रेलवे स्टेशन पहुंच जाए और सफर करने लगे। इन ट्रेनों से चुनिंदा लोग ही सफर कर सकते हैं। ये चुनिंदा लोग हैं- लॉकडाउन में फंसे मजदूर, छात्र, तीर्थयात्री और पर्यटक। लेकिन इनमें से भी वही लोग सफर कर सकते हैं, जिन्हें राज्य सरकार की ओर से अनुमति दी गई है। रेलवे ने कहा कि एक मई से इसने अभी तक 366 ऐसी श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया है और करीब चार लाख प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाया है।

रेल मंत्री की राज्यों से अपील

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सभी राज्यों से अपील की है कि प्रवासी श्रमिकों के लिए चलाई जाने वाली विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की अनुमति दें ताकि फंसे लोग अगले तीन-चार दिनों में अपने घर पहुंच सकें।

12 मई से चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें, नए नियमों के साथ घूमेगा रेल का चक्का, जानिए 12 खास बातें

कल दिल्ली से चलेंगी 15 स्पेशल ट्रेन

हालांकि कल यानि मंगलवार से शर्तों के साथ देश के 15 बड़े शहरों के लिए एसी ट्रेनें चलने लगेंगी। मंगलवार से दिल्ली से 15 ट्रेनों की सर्विस शुरू होगी, जिसके लिए 11 मई शाम 4 बजे से बुकिंग शुरू हो जाएगी। लेकिन ये बुकिंग सामान्य नहीं होंगी। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाडी का कहना है कि शुरुआत में सभी सीटों को बुक नहीं किया जा सकेगा, क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना है। मंगलवार से शुरू हो रही सर्विस के लिए मंत्री ने कहा कि रेलवे के संचालन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाएगा, ऐसे में सभी सीटें बुकिंग के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। यानी चिन्हित सीटों को ही बुक किया जा सकेगा। रेल मंत्रालय ने कहा- टिकट केवल IRCTC की वेबसाइट्स (https://www.irctc.co.in/) और मोबाइल एप के जरिए ही बुक हो सकेंगे। रेलवे और आईआरसीटीसी के एजेंटों के जरिए टिकट बुक नहीं हो पाएंगे। तत्काल और प्रीमियम तत्काल का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। करंट बुकिंग भी नहीं की जा सकेगी। रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और कोई काउंटर टिकट (प्लेटफॉर्म टिकट सहित) जारी नहीं किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री