न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRC : ग्रुप डी के 38 पदों पर स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकली भर्ती, जारी है आवेदन प्रक्रिया, जानें...

नॉर्दर्न रेलवे, रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने ग्रुप डी के 38 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जा रही है। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Apr 2024 6:05:28

RRC : ग्रुप डी के 38 पदों पर स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकली भर्ती, जारी है आवेदन प्रक्रिया, जानें...

नॉर्दर्न रेलवे, रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने ग्रुप डी के 38 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जा रही है। इसमें SC, ST और OBC वर्ग के लिए कोई पद आरक्षित नहीं किया गया है। स्पोर्ट्स ट्रायल में सफल अभ्यर्थियों को ही भर्ती की आगे की प्रक्रिया में बुलाया जाएगा। rrcnr.org पर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई है।

भर्ती के स्पोर्ट्स ट्रायल 16 जून से शुरू हो सकते हैं। फुटबॉल पुरुष, वेटलिफ्टिंग पुरुष, एथलेक्टिस पुरुष, बॉक्सिंग पुरुष व महिला, स्विमिंग पुरुष, टेबल टेनिस पुरुष, हॉकी पुरुष व महिला, बैडमिंटन, कबड्डी पुरुष व महिला, रेसलिंग पुरुष व महिला, चेस पुरुष की प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता का लेवल नोटिफिकेशन में से देख सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

फुटबॉल पुरुष – 5
वेटलिफ्टिंग पुरुष – 2
एथलेटिक्स पुरुष – 6
एथलेटिक्स महिला – 2
बॉक्सिंग पुरुष – 3
बॉक्सिंग महिला – 1
टेबल टेनिस पुरुष – 2
एक्वेटिक्स (तैराकी-पुरुष) – 3
हॉकी महिला – 01
हॉकी पुरुष – 04
बैडमिंटन पुरुष – 04
कबड्डी महिला – 01
कबड्डी पुरुष – 01
शतरंज पुरुष – 01
कुश्ती महिला – 01
कुश्ती पुरुष – 01

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

ग्रुप डी के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से होगी। आरक्षित वर्ग को आयु में कोई छूट नहीं मिलेगी।

खेल में चाहिए ये योग्यता

उम्मीदवार ने किसी भी कैटेगरी सी चैंपियनशिप/इवेंट में देश का प्रतिनिधित्व किया हो या फेडरेशन कप चैंपियनशिप में कम से कम तीसरे स्थान पर रहा हो (सीनियर कैटेगरी) या एक राज्य या समकक्ष यूनिट का प्रतिनिधित्व किया हो (मैराथन या क्रॉस कंट्री छोड़कर)। सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में कम से कम 8वें पायदान पर आया हो।

ये है आवेदन शुल्क

एससी, एसटी, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है। शेष उम्मीदवारों को 500 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा।

ऐसे होगा चयन

अभ्यर्थी का चयन स्क्रीनिंग व आवेदन की स्क्रूटिनी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्पोर्ट्स ट्रायल और स्पोर्ट्स ट्रायल में फिट पाए जाने पर अगले चरण के लिए किया जाएगा। इसमें खेल उपलब्धियां व शैक्षणिक योग्यताएं देखी जाएगी। इसके 60 अंक होंगे। फाइनल मेरिट लिस्ट ट्रायल कमेटी व रिक्रूटमेंट कमेटी द्वारा दिए गए कुल मार्क्स के आधार पर बनेगी।

मिलेगा इतना वेतन

सभी परीक्षण में पास होने वाले उम्मीदवारों को छठी सीपीसी के आधार पर लेवल 1- जीपी 1800/- रुपए का वेतन मिलेगा। वर्तमान में ये 5,200-20,200 का पे बैंड है। चयनित अभ्यार्थियों को दो साल तक प्रोबेशन पीरियड पर रहना होगा।

ऐसे करें आवेदन

- उत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrcnr.org/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर ‘उत्तर रेलवे भर्ती 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- एक फॉर्म ओपन होगा, उसमें आवश्यक विवरण को सावधानी से भरें।
- आवेदन भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को अटैच कर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- सभी प्रोसेस पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?