न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जैस्मीन के साथ शादी के सवाल पर बोले अली, इस बात के लिए हो रही अगस्त्य की तारीफ, Video Viral

अली गोनी और जैस्मीन भसीन की लव स्टोरी की शुरुआत ‘बिग बॉस 14’ में हुई थी और दोनों आज भी एक-दूसरे के साथ हैं। वे टीवी के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Apr 2024 6:54:07

2 News : जैस्मीन के साथ शादी के सवाल पर बोले अली, इस बात के लिए हो रही अगस्त्य की तारीफ, Video Viral

अली गोनी और जैस्मीन भसीन की लव स्टोरी की शुरुआत ‘बिग बॉस 14’ में हुई थी और दोनों आज भी एक-दूसरे के साथ हैं। वे टीवी के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। फैंस को उनके रिश्ते को अगले पड़ाव पर पहुंचने की उम्मीद है। वे उन्हें विवाह बंधन में बंधे देखना चाहते हैं। अब अली ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी पर बात की। अली ने बताया कि दोनों के परिवार वाले शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वे जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं।

अली ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरे घर पर शादी की बात चल रही है। मम्मी बोल रही हैं कि अब शादी कर लो। जैस्मिन शादी के लिए तैयार हैं। मैं भी तैयार हूं। हो सकता है आप जल्दी सुनो कि हम शादी कर रहे हैं। इसके बाद जब अली से पूछा गया कि क्या वे इस साल शादी करने वाले हैं, तो उन्होंने शरमाते हुए कहा कि शायद कुछ हो सकता है। अली से इस बातचीत के बाद उनकी शादी की अटकलें और तेज हो गई हैं। हालांकि जैस्मिन ने पिछले साल एक इंटरव्यू में कहा था कि वह फिलहाल शादी करने की प्लानिंग नहीं कर रही हैं और करिअर पर फोकस करना चाहती हैं।

बता दें कि अली और जैस्मिन ने इसी महीने साथ में मिलकर ईद का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया था। इसकी कई तस्वीरें भी दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो जैस्मिन ने 'दिल से दिल तक', 'दिल तो हैप्पी है जी' और 'नागिन 4' जैसे कई सफल टेलीविजन शो में काम किया है। ‘बिग बॉस’ के अलावा जैस्मिन ने रियलिटी शो 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी - मेड इन इंडिया' में भी भाग लिया था।

उन्होंने साल 2022 में फिल्म 'हनीमून' से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी शुरुआत की, जिसमें गिप्पी ग्रेवाल मुख्य भूमिका में थे। दूसरी ओर, अली 'ये है मोहब्बतें' और 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां' जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं। वे 'खतरों के खिलाड़ी' और 'खतरा खतरा' जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा थे।

अगस्त्य नंदा ने एक इवेंट के दौरान संभाली अपनी बहन नव्या नवेली की ड्रेस

अमिताभ बच्चन के नाती/दोहिते अगस्त्य नंदा ने पिछले साल जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अगस्त्य तब से ही लगातार खबरों में बने हुए हैं। फैंस में उनका जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। हाल ही में अगस्त्य ने अपनी बहन नव्या नवेली नंदा के प्रति अपने क्यूट जेस्चर से लोगों का दिल जीत लिया।

दरअसल अगस्त्य को गुरुवार (25 अप्रैल) की रात को नव्या के साथ एक अवार्ड शो में भाग लेते देखा गया। अगस्त्य एक ब्लैक टक्सीडो में काफी हैंडसम नजर आए, जिसे उन्होंने टाई और फॉर्मल शूज के साथ स्टाइल किया था। नव्या ने एक व्हाइट गाउन चुना था, जिसमें एक लंबी ट्रेल थी। वीडियो में अगस्त्य ने नव्या की ट्रेल पकड़कर कार्यक्रम में एंट्री की। एक बार कार्पेट पर अगस्त्य ने ट्रेल को फिक्स करने में मदद की और नव्या के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

इसके बाद नव्या की सोलो फोटो के लिए वे अलग हट गए। नेटिजंस ने अगस्त्य की जमकर तारीफ की। उल्लेखनीय है नव्या पिछले दिनों अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' को लेकर सुर्खियों में थीं। पॉडकास्ट में नव्या अपनी नानी व अभिनेत्री जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ कई विषयों पर खुलकर चर्चा करती नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष