न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

12 मई से चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें, नए नियमों के साथ घूमेगा रेल का चक्का, जानिए 12 खास बातें

कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच रेलवे ने यात्रियों के सफर के लिए नए नियम भी बनाए हैं, जिनका सबको पालन करना होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 May 2020 9:50:38

12 मई से चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें, नए नियमों के साथ घूमेगा रेल का चक्का, जानिए 12 खास बातें

कोरोना काल में भारतीय रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनें चलाने का बड़ा फैसला किया है। शुरुआत में मंगलवार से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी यानी ये 15 रूटों पर चलेंगी। जिसके लिए 11 मई यानी आज शाम चार बजे से टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। आम लोगों के लिए लॉकडाउन के बाद यातायात खोलने की ये पहली शुरुआत है। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच रेलवे ने यात्रियों के सफर के लिए नए नियम भी बनाए हैं, जिनका सबको पालन करना होगा। जानिए खास 12 बातें...

- भारतीय रेलवे कुछ चुनिंदा जगहों के लिए ही ट्रेनों का संचालन कर रही है। ये सभी ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी।

- ट्रेन टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर उपलब्ध होंगे। रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रखे जाएंगे। टिकट काउंटर से कोई भी टिकट नहीं जारी किया जाएगा।

- इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई शाम 4 बजे से शुरू होगी। बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए की जा सकेगी।

- टिकट रेलवे की मोबाइल ऐप से भी बुक किए जा सकते हैं, हालांकि किसी एजेंट के द्वारा टिकट बुक करने की इजाजत नहीं है।

- ये विशेष ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जाएंगी।

- श्रमिक ट्रेनों से उलट इन ट्रेनों के डिब्बों में सभी 72 सीटों पर बुकिंग होगी और इनके किराए में किसी भी प्रकार की छूट की संभावना भी नहीं है। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में एक डिब्बे में अधिकतम 54 यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति है।

- पहले चरण में रेलवे केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े या जरूरी काम के लिए यात्रा करने वालों को ही टिकट जारी करेगा। जल्द ही इसके लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी होंगे। केवल उन्हीं यात्रियों को इजाजत मिलेगी, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं पाए जाएंगे।

- केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों में प्रवेश करने की अनुमति होगी। वेटिंग टिकट वाले यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर पाएंगे।

- आरक्षण के दौरान प्राप्त टिकटों पर ‘क्या करें और क्या ना करें’ स्पष्ट रूप से लिखा
होगा। उसमें दिशा-निर्देश भी शामिल होंगे।

- रेलवे यात्रियों को मेडिकल जांच, कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़े अन्य प्रोटोकॉल, मास्क
का अनिवार्य रूप से उपयोग तथा आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना जरूरी होगा।

- ट्रेनों में वातानुकूलन के लिए विशेष नियम होंगे। तापमान सामान्य दिनों के मुकाबले
थोड़ा ज्यादा रखा जाएगा और डिब्बों के भीतर ज्यादा से ज्यादा ताजा हवा की आपूर्ति
सुनिश्चित की जाएगी।

- सफर के दौरान खाना नहीं मिलेगा। इन 30 ट्रेनों में पेंट्रीकार नहीं जुड़ा होगा। यानी यात्रियों को अपने खाने और पानी की व्यवस्था खुद करनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री