न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

12 मई से ट्रेन चलाने की तैयारी, जानिए इससे जुड़े 12 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब

कोरोना वायरस लॉकडाउन 3.0 के दौरान भारतीय रेलवे ने 12 मई से यात्रियों के लिए ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 May 2020 1:03:55

12 मई से ट्रेन चलाने की तैयारी, जानिए इससे जुड़े 12 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब

कोरोना वायरस लॉकडाउन 3.0 के दौरान भारतीय रेलवे ने 12 मई से यात्रियों के लिए ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है। शुरुआत में मंगलवार से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी यानी ये 15 रूटों पर चलेंगी। 11 मई को 4 बजे रिजर्वेशन मिलना शुरू हो जाएगा। ऐसे में यात्रा करने के इच्छुक लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जानिए ऐसे 12 महत्वपूर्ण सवालों के जवाब...

- क्या पूरे देश में ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी?

नहीं, भारतीय रेलवे कुछ चुनिंदा जगहों के लिए ही ट्रेनों का संचालन कर रही है। ये सभी ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी।

- कितने डेस्टिनेशन के लिए ट्रेनें खुलेंगी?

15 डेस्टिनेशन के लिए। पहले चरण में ये पैसेंजर ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी।

- टिकट कहां से और कैसे कटेंगे?

रेल मंत्रालय ने कहा- टिकट केवल IRCTC की वेबसाइट्स (https://www.irctc.co.in/) और मोबाइल एप के जरिए ही बुक हो सकेंगे। रेलवे और आईआरसीटीसी के एजेंटों के जरिए टिकट बुक नहीं हो पाएंगे। तत्काल और प्रीमियम तत्काल का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। करंट बुकिंग भी नहीं की जा सकेगी। रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और कोई काउंटर टिकट (प्लेटफॉर्म टिकट सहित) जारी नहीं किया जाएगा।

- क्या हर व्यक्ति को टिकट मिलेगा या कुछ शर्तें होंगी?

पहले चरण में रेलवे केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े या जरूरी काम के लिए यात्रा करने वालों को ही टिकट जारी करेगा। जल्द ही इसके लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी होंगे। केवल उन्हीं यात्रियों को इजाजत मिलेगी, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं पाए जाएंगे।

- अगर किसी को कन्फर्म टिकट नहीं मिलें तो?

अगर किसी यात्री को 12 मई की कन्फर्म टिकट नहीं मिलती है तो वह आगे के दिनों के लिए रिजर्वेशन कर सकता है। ये ट्रेनें बोगियों की उपलब्धता के हिसाब से रोज चलेंगी।

- वेटिंग टिकट पर कर पाएंगे सफर?

नहीं, केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों में प्रवेश करने की अनुमति होगी। वेटिंग टिकट वाले यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर पाएंगे।

- ट्रेन से उतरने के बाद घर जाने की अनुमति होगी या क्वारेंटाइन सेंटर में रहना होगा?

रेलवे ने इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। हालांकि, श्रमिक स्पेशल से यात्रा करने वालों को घर जाने से पहले 14 दिन क्वारंटीन सेंटर में रहना होता है।

- क्या जनरल भी कोच उपलब्ध होंगे?

नहीं, 12 मई से शुरू हो रही ट्रेनों में केवल एसी कोच ही शामिल होंगे। जिनमें 1 एसी, 2 एसी और 3 एसी के कोच लगे रहेंगे। इन ट्रेनों में कोई भी स्लीपर या जनरल क्लास की बोगी नहीं होगी।

- क्या श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बंद हो जाएंगी?

नहीं, श्रमिक स्पेशल ट्रेनें वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, संबंधित राज्यों के अनुरोध पर सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

- क्या कोचों की कोई सीमा तय है?

नहीं, भारतीय रेलवे कोरोना वायरस देखभाल केंद्रों के लिए 20,000 कोचों को आरक्षित करने के बाद और 300 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए बोगियों को रिजर्व करने के बाद उपलब्ध कोचों के आधार पर ट्रेनों में बोगियों को जोड़ेगा।

देश में कोरोना विस्फोट / एक दिन में सामने आए 4296 संक्रमित मामले, 111 लोगों की मौत, महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 22 हजार के पार

- किराया कितना लगेगा?

इन स्पेशल ट्रेनों में राजधानी के बराबर किराया होगा। इसका सीधा असर सफर कर रहे यात्री की जेब पर पड़ेगा। लॉकडाउन के दौरान जिस भी यात्री को सफर करने की जरूरत होगी उसे ज्यादा पैसा खर्च करना होगा।

- क्या ट्रेन में खाना मिलेगा?

नहीं, इन 30 ट्रेनों में पेंट्रीकार नहीं जुड़ा होगा। यानी यात्रियों को अपने खाने और पानी की व्यवस्था खुद करनी होगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रेलवे ने यह व्यवस्था की है।

बता दे, पिछले दिनों केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि सरकार ऐसी गाइडलाइंस तैयार कर रही है, जिसके आधार पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग किया जा सके। इस दौरान यह ध्यान रखना जरूरी होगा कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों का किसी तरह से उल्लंघन न हो। फिलहाल सरकार ने 50% यात्रियों के 50% चलने की अनुमति दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री