न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : TMKOC के ‘सोढ़ी’ हुए लापता, पिता ने दर्ज कराई FIR, अरबाज ने मलाइका की बात पर दी रिएक्शन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो घर-घर में लोकप्रिय है। यह शो करीब 16 साल से टीवी की दुनिया में धूम मचा रहा है। इसके हर किरदार

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Apr 2024 7:30:57

2 News : TMKOC के ‘सोढ़ी’ हुए लापता, पिता ने दर्ज कराई FIR, अरबाज ने मलाइका की बात पर दी रिएक्शन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो घर-घर में लोकप्रिय है। यह शो करीब 16 साल से टीवी की दुनिया में धूम मचा रहा है। इसके हर किरदार ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। अब इसमें 'रोशन सिंह सोढ़ी' के रोल से मशहूर हुए एक्टर गुरुचरण सिंह को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जो फैंस को चिंता में डाल देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुचरण लापता हो गए हैं और उनके पिता ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गुरुचरण साल 2020 में ही TMKOC छोड़ दिल्ली चले गए थे। इसके बाद से उन्हें किसी दूसरे शो में भी नहीं देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से गुरुचरण दिल्ली एयरपोर्ट से लापता हैं। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए थे, लेकिन न तो मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे हैं। गुरुचरण के पिता ने उनकी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस शिकायत में लिखा है, “मेरा बेटा गुरुचरण जिसकी उम्र 50 साल है, 22 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ था।

वह फ्लाइट के जरिये एयरपोर्ट पहुंचा था, लेकिन वह मुंबई नहीं पहुंचा और न ही घर लौटा और उसका फोन भी नहीं लग रहा है। वह दिमागी तौर पर बिल्कुल फिट है। हम उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन वह अभी तक नहीं मिला है।” गुरुचरण ने 4 दिन पहले पिता को बर्थडे विश कर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी।

इस फोटो में गुरुचरण अपने पिता संग काफी खुश दिख रहे हैं। बता दें गुरुचरण ने पिता की तबीयत खराब होने के चलते ही ‘तारक मेहता’ से किनारा कर लिया था। शो की दूसरी कास्ट की तरह उनके ड्यू भी समय पर क्लियर नहीं किए गए। शो में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री वाली कंट्रोवर्सी के दौरान ही गुरुचरण के ड्यूज भी क्लियर हुए थे।

मलाइका ने बेटे अरहान के शो में अरबाज को लेकर कही थी यह बात

अरहान खान के पॉडकास्ट शो ‘डंब बिरयानी’ में आने के बाद से उनकी मां एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खबरों में हैं। इसमें मलाइका ने अरहान के पिता और अपने पूर्व पति अरबाज खान को निष्पक्ष और स्पष्ट व्यक्ति कहा था। अरहान ने मलाइका से उन गुणों के बारे में पूछा जो उन्हें अरबाज से मिले हैं। इस पर मलाइका ने जवाब दिया कि तुम्हारा अट्रैक्टिव बिहेवियर नहीं है, तुम भी अरबाज की ही तरह हो जो अपने डिसीजन नहीं ले पाते।

जिसे मैं नहीं पसंद करती हूं, आप यह तय नहीं कर सकते कि क्या पहनना है, क्या खाना है, किस समय उठना है। अब अरबाज ने इस पर रिएक्शन दी है। अरबाज ने ‘जूम एंटरटेनमेंट’ के साथ बात करते हुए कहा कि यह एक मां और उसके बेटे के बीच की बात है। यह मलाइका की राय थी, उन्हें लगा है कि वो अपनी राय रखने की हकदार हैं। हां मलाइका को कभी लगा होगा कि मैं कुछ मामलों में डिसीजन नहीं ले पाता हूं।

मैंने इंटरव्यू देखा है और मुझे कुछ भी ऐसा नहीं लगता जिसे सीरियसली लेने की कोई बात है। बता दें कि अरबाज और मलाइका की शादी 19 साल के बाद टूट गई। दोनों ने साल 2017 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। अरबाज ने पिछले साल के अंत में शूरा खान से शादी कर ली। मलाइका भी अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष