न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ओरी ने इन 2 स्टार किड्स के साथ लंदन में की पार्टी, काजोल ने फोटो शेयर कर पूछा यह मजेदार सवाल

ओरी बॉलीवुड में कई स्टार किड्स के दोस्त हैं। ओरी इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। ओरी ‘बिग बॉस 17’ में भी पहुंचे थे। बाद में ओरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Apr 2024 8:19:33

2 News : ओरी ने इन 2 स्टार किड्स के साथ लंदन में की पार्टी, काजोल ने फोटो शेयर कर पूछा यह मजेदार सवाल

ओरी बॉलीवुड में कई स्टार किड्स के दोस्त हैं। ओरी इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। ओरी ‘बिग बॉस 17’ में भी पहुंचे थे। बाद में ओरी ‘कॉफी विद करण 8’ शो में भी नजर आए। वे लगभग हर पार्टी में मौजूद रहते हैं। ओरी ने अब एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बॉलीवुड सुपर स्टार्स के दो लाडले नजर आ रहे हैं। ये कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन व काजोल की बेटी नीसा देवगन और अक्षय कुमार व ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव हैं।

सामने आई ये फोटो गुरुवार (25 अप्रैल) रात की है, जब लंदन में हुई एक पार्टी में नीसा और आरव से ओरी मिले थे। दोनों स्टार किड्स तस्वीर में ओरी के साथ पोज देते दिख रहे हैं। ग्रे टॉप और ब्लू शॉर्ट्स में नीसा, आरव के कंधे पर हाथ रखे दिख रही हैं। वहीं आरव, ओरी को थामे नजर आ रहे हैं। नीसा हैवी मेकअप में काफी खूबसूरत लग रही हैं। आरव भी जंच रहे हैं। आरव ब्लैक टी-शर्ट-ब्लू डेनिम के साथ हाथों में रिंग्स पहने और ग्लास लिए दिख रहे हैं। आरव की स्माइल और नीली आंखें सबका ध्यान खींच रहे हैं।

ओरी ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “डिनर फन टाइम...बीती रात की बात है।” अब ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस को नीसा और आरव के बॉलीवुड में आने का इंतजार है। हालांकि फिलहाल दोनों के एक्टिंग की दुनिया में एंट्री करने के संकेत नहीं मिल रहे। आरव विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। वे पेंटिंग करने के शौकीन हैं। उनकी दिलचस्पी फैशन में भी है। दूसरी ओर, नीसा भी स्विट्जरलैंड में पढ़ाई कर रही हैं।

जिम की मशीन पर आराम करती दिखीं एक्ट्रेस काजोल

काजोल 90 के दशक की उन चुनींदा एक्ट्रेस में शुमार हैं, जिनके लिए आज भी फैंस का दिल धड़कता है। काजोल ने अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना दिया था। काजोल ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। खास तौर से उनकी जोड़ी शाहरुख खान के साथ खूब जमी। काजोल भी बॉलीवुड की कई हस्तियों की जैसे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। काजोल अपने चाहने वालों के लिए पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करती हैं।

काजोल ने आज शुक्रवार (26 अप्रैल) को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें वह अपने जिम की मशीन पर आराम करती दिख रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि काजोल कैसे ब्लैक आउटफिट में चश्मा लगाए मशीन के ऊपर लेटकर पोज दे रही हैं। काजोल ने कैप्शन में लिखा, “हर कोई जानना चाहता है कि मेरा वर्कआउट कैसा दिखता है। यहां एक तस्वीर है। अब बताओ यह वर्कआउट के पहले था या बाद में।”

काजोल की इस पोस्ट पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हंसने वाली इमोजी शेयर की। वेलनेस कोच व लेखक डीन पांडे भी उनकी यह फोटो देख कर हंसने लगीं। यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'दो पत्ती' फिल्म में नजर आएंगी। इसके डायरेक्टर शशांक चतुर्वेदी हैं। इस फिल्म में कृति सेनन भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष