न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का डर / बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा- गुजरात से आने वाली ट्रेनों को हमारे यहां मत भेजो

देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां कोरोना से संक्रमित मरीज नहीं मिल रहे है। हालाकि, कुछ राज्यों में मरीजों के मिलने की संख्या बहुत ज्यादा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jul 2020 5:33:28

कोरोना का डर / बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा- गुजरात से आने वाली ट्रेनों को हमारे यहां मत भेजो

देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां कोरोना से संक्रमित मरीज नहीं मिल रहे है। हालाकि, कुछ राज्यों में मरीजों के मिलने की संख्या बहुत ज्यादा है। इनमें गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हैं। ऐसे में गुजरात में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की वजह से पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की राज्य सरकारें चिंतित है। इसके पीछे का कारण है कि यहां के दो प्रमुख शहरों अहमदाबाद और सूरत में बड़ी तादाद में इन राज्यों के मजदूर काम करते हैं। इन राज्यों को डर है कि कहीं इन मजदूरों से संक्रमण यहां तक ना आ जाए।

दरअसल, सरकार द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेन और कुछ स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अनुमति के बाद से बड़ी तादाद में मजदूर अहमदाबाद और सूरत छोड़कर इन राज्यों में पहुंचे हैं। इससे, इन राज्यों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार ने बकायदा रेलवे को पत्र लिखकर इन शहरों से आने वाली ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी (आवृत्ति) घटाने की मांग की थी। राज्य सचिव ने रेलवे बोर्ड और पश्चिम मंडल को पत्र लिखकर कहा था कि गुजरात और महाराष्ट्र में रोजाना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

पत्र में कहा गया कि मुंबई से हावड़ा के लिए एक नियमित ट्रेन है। वहीं, अहमदाबाद से वाया सूरत होकर हावड़ा के लिए नियमित ट्रेन है। इस तरह बड़ी संख्या में लोग इन ट्रेनों के माध्यम से राज्य में प्रवेश कर रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है, इसलिए ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी को कम किया जाए।

रेलवे ने राज्य सरकार की इस मांग को स्वीकार करते हुए अहमदाबाद-हावड़ा मेल को रोजाना की बजाय अब साप्ताहिक कर दिया है। हालांकि, इसकी शुरुआत किस तारीख से होगी, यह नहीं बताया गया है। यह ट्रेन अहमदाबाद से रात 12:15 बजे चलकर सूरत तड़के सवा चार बजे पहुंचती है और दूसरे दिन दोपहर डेढ़ बजे हावड़ा पहुंचती है। हावड़ा से रात 11:55 बजे चलकर दूसरे दिन सूरत सुबह 9 बजे और उसी दिन दोपहर 1:30 बजे अहमदाबाद पहुंचती है। यह अहमदबाद से सूरत होकर छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और ओडिशा के राउरकेला, झारसुगुड़ा होकर बंगाल पहुंचती है।

बता दें कि, यही ट्रेन छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के लिए भी नियमित थी। एक जून से देशभर में 230 नियमित ट्रेन स्पेशल बनाकर चलाई जा रही हैं।

गुजरात (Gujarat) में कोरोना संक्रमण का कहर थम नहीं रहा है। राज्य में कोविड-19 (Covid-19) के एक दिन में सर्वाधिक 712 नए मामले सामने आए। जिसके बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 35 हजार 398 हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग ने बताया कि वायरस से 21 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1 हजार 927 हो गई। राज्य में पहली बार एक दिन में कोविड-19 के 700 से अधिक नये मामले सामने आये हैं। अहमदाबाद जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 165 नये मामले सामने आये हैं। जिसके साथ ही शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21 हजार 659 हो गई है, स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग ने एक बयान जारी कर बताया कि सामने आये नये मामलों में से 201 सूरत शहर से है जबकि बाकि मामले जिले के अन्य हिस्सों से हैं। इसमें कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में वायरस के संक्रमण के कारण 9 लोगों की मौत हो गयी है जिससे अहमदाबाद में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1 हजार 477 हो गई है। विभाग के अनुसार जिले में 131 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। जबकि अब तक 4 लाख 4 हजार 354 टेस्ट किए जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका