Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Vaccination Second Day: महाराष्ट्र में दो दिन टीकाकरण नहीं, दिल्ली में पहले दिन 52 लोगों में दिखे साइड इफेक्ट

कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की थी। इसी बीच महाराष्ट्र में 17 और 18 जनवरी को टीकाकरण नहीं किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Jan 2021 4:27:18

Corona Vaccination Second Day: महाराष्ट्र में दो दिन टीकाकरण नहीं, दिल्ली में पहले दिन 52 लोगों में दिखे साइड इफेक्ट

कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की थी। इसी बीच महाराष्ट्र में 17 और 18 जनवरी को टीकाकरण नहीं किया जाएगा। महाराष्ट्र में 17 और 18 जनवरी को कोरोना के टीके नहीं लगाए जाएंगे। कोविन ऐप में गड़बड़ी की वजह से वैक्सीनेशन रुकने की अटकलों पर राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया कि रविवार और सोमवार को राज्य में वैक्सीनेशन की कोई योजना नहीं थी। यहां अगले हफ्ते से केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। हालांकि पहले दिन Co-WIN ऐप में तकनीकी समस्या की वजह से ही कई वैक्सीनेशन के लाभार्थियों तक मैसेज नहीं पहुंचा, जिस वजह से राज्य में पहले दिन टारगेट से आधे लोगों को ही टीका लगाया जा सका। यहां 14 लोगों में साइड इफेक्ट देखने को मिला।
वहीं, ओडिशा में भी पहले दिन वैक्सीनेशन में हिस्सा लेने वाले लाभार्थियों की मॉनिटरिंग के लिए रविवार को टीका नहीं लगाया गया। ओडिश में रविवार को वैक्सीनेशन नहीं होगा। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी प्रतिप्त मोहापात्रा ने बताया कि राज्य में पहले दिन वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की मॉनिटरिंग के लिए यह फैसला लिया गया है। राज्य में पहले दिन 16,405 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी, लेकिन 13,980 लोगों को ही टीका लगाया जा सका। यहां साइड इफेक्ट के 3 मामले कटक, ढेंकनाल और गजपति जिले में सामने आए।

दिल्ली में वैक्सीनेशन के पहले दिन साइड इफेक्ट के 52 मामले सामने आए। इनमें से एक मामला गंभीर पाया गया। दिल्ली सरकार के मुताबिक, नॉर्थ दिल्ली में एक, साउथ-ईस्ट दिल्ली में 5 और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में 4 साइड इफेक्ट के मामले सामने आए। इसी तरह ईस्ट दिल्ली में 6, सेंट्रल दिल्ली में 2, साउथ दिल्ली में 11, नई दिल्ली में 5, साउथ-वेस्ट दिल्ली में 11 और वेस्ट दिल्ली में साइड इफेक्ट के 6 मामले सामने आए। गंभीर साइड इफेक्ट का मामला साउथ दिल्ली में रिपोर्ट किया गया। पश्चिम बंगाल में पहले दिन 15,707 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 14 लोगों में वैक्सीन के साइड इफेक्ट देखने को मिले। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक की हालत गंभीर भी हुई थी, हालांकि बाद में उनकी हालत में सुधार हो गया था। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि वे सिर्फ फ्रंट लाइन वर्कर हीं नहीं, बल्कि राज्य के सभी लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मुहैया कराएं।

तेलंगाना में वैक्सीनेशन के पहले दिन 11 लोगों में हल्के साइड इफेक्ट देखने को मिले। राज्य के 33 जिलों के 140 सेंटर्स पर 4,296 लोगों को वैक्सीन का डोज दिया गया। जिनमें साइड इफेक्ट दिखा, उन्हें दर्द, चक्कर आना और पसीना आने जैसी समस्याएं हुईं। हालांकि ऐसे लक्षण हर टीकाकरण अभियान में देखने को मिलते हैं।

सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन वाले 15 राज्य
आंध्र प्रदेश - 16,963
बिहार - 16,401
उत्तर प्रदेश - 15,975
महाराष्ट्र - 15,727
कर्नाटक - 12,637
प। बंगाल - 9,578
राजस्थान - 9,279
ओडिशा - 8,675
गुजरात - 8,557
केरल - 7,206
मध्यप्रदेश - 6,739
छत्तीसगढ़ - 4,985
हरियाणा - 4,656
तेलंगाना - 3,600
तमिलनाडु - 2,728

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका