न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन के आगे मोदी ने झुकाया सिर, फिंगर 3 से 4 के बीच की जमीन चीन को सौंप दी: राहुल गांधी

मोदी ने चीन के सामने अपना मत्था टेक दिया है। वे चीन के सामने खड़े नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने लद्दाख में फिंगर 3 से 4 के बीच की जमीन चीन को सौंप दी, जबकि फिंगर 4 तक भारत की पवित्र जमीन थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Feb 2021 12:19:58

चीन के आगे मोदी ने झुकाया सिर, फिंगर 3 से 4 के बीच की जमीन चीन को सौंप दी: राहुल गांधी

लद्दाख में भारत-चीन बॉर्डर के हालात को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। राहुल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डरपोक तक कह डाला। राहुल ने कहा, मोदी ने चीन के सामने अपना मत्था टेक दिया है। वे चीन के सामने खड़े नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने लद्दाख में फिंगर 3 से 4 के बीच की जमीन चीन को सौंप दी, जबकि फिंगर 4 तक भारत की पवित्र जमीन थी। राहुल ने आगे कहा, चीन की सेना स्ट्रैटिजिक एरिया डेपसांग से अंदर आई है। अभी भी वहां चीनी सेना मौजूद है। उसके बारे में डिफेंस मिनिस्टर ने सदन में एक शब्द नहीं बोला। भारत की सरकार हमारी पवित्र जमीन चीन को दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी हमारी सेना का अपमान कर रहे हैं। वह हमारी सेना के बलिदान को धोखा दे रहे हैं। भारत में किसी को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

राहुल ने कहा, चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमारी सेना के जवान हर रिस्क लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ऐसा नहीं होने दे रहे। प्रधानमंत्री 100% डरपोक हैं। दिक्कत यही है कि हमारी आर्मी, एयरफोर्स और नेवी चीन से मुकाबले के लिए तैयार है, लेकिन प्रधानमंत्री तैयार नहीं हैं।

राहुल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर भी निशाना साधा। कहा कि वो सदन में कहते हैं कि दोनों देशों की सेना पीछे हट रही हैं। ये हमारी बड़ी कामयाबी है। लेकिन मैं इसे असफलता मानता हूं। घर हमारा है। वो (चीन) बिना इजाजत के हमारे घर में घुस आए और हमने उन्हें खदेड़ने की बजाय अपना लिविंग और बेडरूम पकड़ा दिया। ये हमारी कैसी सफलता है? हमने उनको अपना घर दे दिया। ये चीन की सफलता है।

इस बीच, गृह राज्य मंत्री किशन रेड्डी ने सोशल मीडिया के जरिए राहुल पर पलटवार किया। रेड्‌डी ने सवाल किया कि चीन को जमीन किसने दी? नेहरू से पूछिए।

आपको बता दे, गुरुवार सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा और लोकसभा में लद्दाख के हालात पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अब चीन के साथ समझौता हो गया है। लद्दाख की पैंगॉन्ग लेक के उत्तरी इलाके से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटना शुरू हो गई हैं। रक्षा मंत्री ने यह भी दावा किया था कि हम किसी भी देश को अपनी एक इंच जमीन भी नहीं लेने देंगे। इसके बाद शाम 5 बजे रक्षा मंत्री ने लोकसभा में भी चीन से हुए समझौते की जानकारी दी। साथ ही कहा कि दोनों सेनाओं की बख्तरबंद गाड़ियां अपने-अपने परमानेंट बेस पर लौट चुकी हैं।

बता दे, पैंगोंग झील पर हुए समझौते के हिसाब से दोनों सेनाएं अग्रिम मोर्चे पर लौटेंगी। इसके बाद चीन की सेना नॉर्थ बैंक में फिंगर 8 की पूर्व दिशा की तरफ होगी। जबकि, भारतीय सेना की टुकड़ियां फिंगर 3 के पास स्थायी बेस धन सिंह थापा पोस्ट पर होंगी। वहीं, दक्षिण किनारे को लेकर भी सेनाएं इसी तरह की कार्रवाई करेंगी। खबरें आती रही हैं कि चीन सीमा पर निर्माण करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, रक्षा मंत्री ने बताया कि 2020 में दक्षिण किनारे पर किए गए सभी निर्माणों को हटाया जाएगा। इसके बाद पुरानी स्थिति दोबारा बहाल की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर