न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : तस्वीरों में देखिए बुलंदशहर की घटना की पूरी कहानी, पुलिस इंस्‍पेक्‍टर और एक ग्रामीण की मौत, SIT करेगी जांच

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने पर उठे विरोध प्रदर्शन में एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक ग्रामीण की मौत हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Dec 2018 6:49:39

उत्तर प्रदेश : तस्वीरों में देखिए बुलंदशहर की घटना की पूरी कहानी, पुलिस इंस्‍पेक्‍टर और एक ग्रामीण की मौत, SIT करेगी जांच

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने पर उठे विरोध प्रदर्शन में एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक ग्रामीण की मौत हो गई है। बुलंदशहर के सयाना थाना क्षेत्र में भीड़ के पथराव में घायल इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई। इंस्पेक्टर के हमराह सिपाही को भी गोली लगी है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी के पास खड़ी गाड़ियों को भी आग लगा दी। इस बात की जानकारी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने दी है। उन्होंने बताया कि घायल ग्रामीण का इलाज मेरठ अस्पताल में चल रहा था। घटना की जांच की जा रही है। हिंसा सोमवार सुबह तब शुरू हुई जब गांव में 25 पशुओं के शव मिले। स्याना कोतवाली क्षेत्र में चिगरवाठी चौकी के महाव में गोक़शी की घटना को लेकर सुबह से हिंदू संगठनों और ग्रामीणों में रोष था। गोवंशों के अवशेष को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चिंगरवाठी चौकी के सामने स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हालात तब बेकाबू हो गए जब भीड़ ने पुलिसवालों पर पथराव शुरू कर दिया पुलिस चौकी को आग लगा दी और गाड़ियों में आगजनी की।

police inspector dead,clash with people,illegal slaughterhouses,bulandshahr

सूत्रों के अनुसार बवाल के दौरान फ़ायरिंग की भी सूचना है। पथराव में कोतवाल समेत चार अन्य पुलिसकर्मी और एक ग्रामीण घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल स्याना कोतवाल सुबोध सिंह को औरंगाबाद सीएचसी लाया गया, जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर डीएम, एसएसपी कई थानों की फ़ोर्स समेत डीआइजी मेरठ ज़ोन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार एटा के रहने वाले थे। मेरठ के पल्लवपुरम में भी मृतक इंस्पेक्टर का घर है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का मकान पल्लवपुरम फेस वन के आई पॉकेट में है।

police inspector dead,clash with people,illegal slaughterhouses,bulandshahr police inspector dead,clash with people,illegal slaughterhouses,bulandshahr

पिछले 3 साल से वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहते थे। पल्लवपुरम स्थित मकान पर किराएदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 3 साल पहले वह गाजियाबाद चले गए थे। जहां से वह कभी-कभी आते थे और मकान का किराया लेकर चले जाते थे।बवाल को देखते हुए बुलंदशहर में इज्तमा से लौट रहे हजारों वाहनों को देखते हुए हापुड़ रोड पर फोर्स लगाई गई है। एसपी देहात राजेश कुमार फोर्स के साथ हापुड़ रोड पर तैनात हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार के बयान के अनुसार दरोगा सुबोध के साथ ही एक युवक की भी मौत हुई है। सीओ भी घायल हुए हैं। एडीजी ने बताया कि घटना की जांच के लिए एसआईटी करेगी। खबरों के मुताबिक पुलिस ने हवा में फ़ायरिंग की और लाठीचार्ज भी किया लेकिन हालात काबू में नहीं आए। इलाके में अतिरिक्‍त सुरक्षाबल भेजे गए हैं। पुलिस के दो आला अधिकारी एडीजीपी प्रशांत कुमार और आईजी राम कुमार भी घटनास्‍थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि वो तनाव कम करने के लिए उस इलाके से वाहनों को दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं।

police inspector dead,clash with people,illegal slaughterhouses,bulandshahr police inspector dead,clash with people,illegal slaughterhouses,bulandshahr police inspector dead,clash with people,illegal slaughterhouses,bulandshahr

एटा के निधौली थाना क्षेत्र के रहने वाले थे इंस्पेक्टर सुबोध कुमार

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत