न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौत के बाद बगदादी के शव का क्या किया अमेरिका ने, जानिए

बगदादी की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल सामने आया वो यह की बगदादी को ढेर करने के बाद अमेरिकी सेना ने उसके शव के साथ क्या किया? अब इस सवाल के ऊपर से अमेरिकी सेना ने पर्दा उठा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Oct 2019 11:28:25

मौत के बाद बगदादी के शव का क्या किया अमेरिका ने, जानिए

सीरिया के इदलिब में इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बकर-अल बगदादी को अमेरिकी सैनिकों ने उसके गुप्त ठिकाने में ही ढेर कर दिया। पूरी तरह से अपनी ही घुफा में घिरे खूंखार आतंकी बगदादी ने कमर में बंधी विस्फोटक बेल्ट के जरिए खुद को उड़ा लिया। यही नहीं उसके साथ तीन मासूम बच्चे भी मारे गए। बगदादी को दौड़ा-दौड़ा कर अमेरिकी सेना ने मारा। बगदादी की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल सामने आया वो यह की बगदादी को ढेर करने के बाद अमेरिकी सेना ने उसके शव के साथ क्या किया? अब इस सवाल के ऊपर से अमेरिकी सेना ने पर्दा उठा दिया है। अमेरिकी सेना ने कहा कि तय नियमों और लॉ ऑफ आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट के तहत उसके शव का निपटारा किया गया। अमेरिकी रक्षा सूत्रों ने स्पष्ट करते हुए बताया कि उसकी मौत के बाद डीएनए टेस्ट किया गया और फिर शव को समुद्र में दफना दिया गया। बता दे, इससे पहले खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन के साथ भी ऐसा ही किया गया था। दरअसल, इस्लाम में जमीन में दफन किए जाने की परंपरा है लेकिन, अमेरिकी सेना ने बगदादी को समुद्र में दफनाने का फैसला इसलिए किया ताकि भविष्य में आतंकी इस्लामिक स्टेट के सरगना की कब्र को किसी स्मारक में न तब्दील कर दें। लादेन को भी इसी इरादे से समुद्र में दफनाया गया था, जिससे वह आतंकियों की नजर में मसीहा न बन सके।

अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन मार्क मिली ने बताया, 'बगदादी के शव को डीएनए टेस्टिंग के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद उसके शव का निपटारा किया गया। इस काम को पूरी तरह नियमों के तहत अंजाम दिया गया।' अमेरिकी सेना ने शनिवार की शाम सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत इदलिब के बारिशा गांव में कार्रवाई कर बगदादी को कई आतंकियों समेत ढेर कर दिया था। दरअसल, अमेरिकी कमांडोज से पूरी तरह घिरने के बाद बगदादी ने खुद को बम से उड़ा लिया था।

अमेरिकी सेना के टॉप जनरल ने बताया, 'उसके शव का हमने अपने स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रॉसिजर के तहत निपटारा कर दिया। इसमें लॉ ऑफ ऑर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट का भी पालन किया गया।' आपको बता दें कि 2011 में पाकिस्तान के ऐबटाबाद में अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी सील कमांडोज ने उसके गुप्त ठिकाने पर ढेर कर दिया था। इस ऑपरेशन के बाद लादेन के शव को समुद्र में दफना दिया गया था। तब लादेन के शव को एक काले बैग में रखकर डुबोया गया था। बैग के भीतर करीब 136 किलो वजनी लोहे की जंजीरें भी रखी गई थी, जिससे वह समंदर में बिल्कुल नीचे चला जाए।

भविष्य की साजिशों का कच्चा चिट्ठा मिला

सवालों के जवाब देते हुए जनरल मिली ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों ने बगदादी के गुप्त ठिकाने पर मिली आईएसआईएस से जुड़ी चीजों को रख लिया है। इसमें खूंखार आतंकी संगठन की भविष्य की साजिशों के बारे में जानकारी भी शामिल है। उन्होंने कहा, 'वहां से कुछ सामान लिया गया। हालांकि अभी हम इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं कि वे क्या चीजें थीं। बगदादी को जिस ठिकाने पर ढेर किया गया, वह अकसर वहीं रहता था।' उन्होंने बताया कि बगदादी के दो साथियों को सैनिकों ने जिंदा पकड़ा है।

वही इसके साथ ही अमेरिका ने दावा किया है कि बगदादी के संभावित उत्तराधिकारी को भी एयरस्ट्राइक में मार गिराया है। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इस्लामिक स्टेट का मुकाबला करने वाले कुर्द नेतृत्व मिलिशिया के प्रमुख मजलूम आब्दी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। मजलूम आब्दी ने ट्वीट किया, अल-मुहाजिर को उनकी सेनाओं और अमेरिका के बीच संयुक्त ऑपरेशन में रविवार को मार दिया गया था। बगदादी के खात्मे के एक दिन बाद एक अलग एयरस्ट्राइक में बगदादी का उत्तराधिकारी को भी मार दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत