न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोमवार सुबह 11:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे ट्रंप, PM मोदी करेंगे स्वागत, पूरा शेड्यूल

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर और अपने प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत आ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Feb 2020 8:00:46

सोमवार सुबह 11:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे ट्रंप,  PM मोदी करेंगे स्वागत, पूरा शेड्यूल

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर और अपने प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत आ रहे हैं। सोमवार सुबह 11:40 बजे ट्रंप का विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यरपोर्ट पर ट्रंप का स्वागत करेंगे। इसके बाद भव्य रोड शो का आयोजन होगा और अमेरिकी राष्ट्रपति साबरमती आश्रम पहुंचेंगे। इस दौरान सुरक्षा की कमान अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी संभालेगी।

डोनाल्ड ट्रंप का 'बाहुबली' अवतार, अमेरिकी राष्ट्रपति ने Tweet कर दिया रिएक्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब देश में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन चल रहे हैं। इसके अलावा कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्तों में तनाव है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप अपनी सार्वजनिक और निजी बातचीत में लोकतंत्र और धार्मिक स्वतंत्रता की हमारी साझी परंपरा के बारे में बात करेंगे। वह इन मुद्दों को उठाएंगे, विशेष रूप से धार्मिक स्वतंत्रता का मुद्दा, जो इस प्रशासन के लिए अत्यंत अहम है।'

अमेरिकी राष्ट्रपति के अहमदाबाद से आगरा और फिर नई दिल्ली पहुंचने का भी कार्यक्रम है, लेकिन वह गुलाबी नगरी जयपुर भी जा सकते हैं। इसके लिए जयपुर एयरपोर्ट भी तैयार है। ट्रंप के जयपुर पहुंचने का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है, लेकिन दिल्ली, अहमदाबाद और आगरा दौरे के दौरान दो दिन में यदि किसी भी तरह की कोई परेशानी हुई तो अमेरिकी राष्ट्रपति जयपुर जा सकते हैं।

ट्रंप के लिए भीड़ जुटानी है तो बुलाओ सनी लियोन को : राम गोपाल वर्मा

24 फरवरी


सुबह 11:40 बजे : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार सुबह 11:40 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।

दोपहर 12:15 बजे: ट्रंप दोपहर 12:15 बजे साबरमती आश्रम पहुंचेंगे।

दोपहर 01:05 बजे: अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए मीडिया से सुबह 7 बजे तक एंट्री करने की अपील की गई है।

दोपहर 03:30 बजे: डोनाल्ड ट्रंप आगरा के लिए रवाना होंगे।

शाम 04:45 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति आगरा एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे।

शाम 05:15 बजे: डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ ताजमहल देखने जाएंगे।

शाम 06:45 बजे: आगरा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शाम 07:30 बजे: दिल्ली के पालम एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे।

25 फरवरी

सुबह 10 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति भवन जाएंगे। यहां भव्य समोराह का आयोजन होना है।

सुबह 10:30 बजे: राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

सुबह 11 बजे: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे। यहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र से होगी। दोनों दिग्गज यहीं लंच भी साथ करेंगे।

दोपहर 12:40 बजे: समझौतों के करार के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद ट्रंप सीईओ राउंड टेबल के लिए रुजवेल्ट हाउस यानी अमेरिकी दूतावास आएंगे।

शाम 7:30 बजे: ट्रंप शाम शाम 7:30 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे।

रात 10 बजेः वाया जर्मनी अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे।

बता दे, इस यात्रा में ट्रंप के परिवार के अलावा, वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन, वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ'ब्रायन और ऊर्जा मंत्री डी ब्रूइलेट शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि 'नमस्ते ट्रम्प', भारतीय-अमेरिकी समुदाय द्वारा सितंबर 2019 में मोदी की ह्यूस्टन की यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम 'हाउडी, मोदी!' की तरह ही होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका