न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अब क्रिमिनल केस चले तो मुसीबत में आ सकते है डोनाल्ड ट्रंप, जा सकते हैं जेल!

जनवरी 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से ही ट्रंप के खिलाफ कई सिविल केसों समेत क्रिमिनल मामलों में जांच चल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Nov 2020 9:51:08

अब क्रिमिनल केस चले तो मुसीबत में आ सकते है डोनाल्ड ट्रंप, जा सकते हैं जेल!

अमेरिका की जनता ने डेमोक्रेट नेता जो बाइडन (Joe Biden) को अपना राष्ट्रपति चुना है। डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के अपने दूसरे कार्यकाल के लिए वापसी नहीं कर सके। ये खबरें हैं कि मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी हार मानने से न केवल कतरा रहे हैं बल्कि उसे पचा भी नहीं पा रहे हैं। आपको बता दे, ये महज़ उनकी चुनावी हार नहीं है, उन्हें आगे और भी मुश्किलें हो सकती हैं। राष्‍ट्रपति पद से हटते ही वह जेल भी जा सकते हैं। पूर्व अभियोक्ताओं और कानूनी विशेषज्ञों के हवाले से खबरों में कहा जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति को अमेरिका का कानूनी ढांचा जो कानूनी हिफाज़त देता है, उसके छिनते ही ट्रंप भारी मुसीबत में आ सकते हैं।

जी हां, जनवरी 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से ही ट्रंप के खिलाफ कई सिविल केसों समेत क्रिमिनल मामलों में जांच चल रही है। और खबरों की मानें तो बाइडन के राष्ट्रपति पद संभालते ही और ट्रंप के व्हाइट हाउस छोड़ते ही ट्रंप को ये कानूनी लड़ाइयां महंगी पड़ सकती हैं। ऐसी ही कुछ प्रमुख जांचों और मामलों को आप भी जानिए।

donald trump,donald trump jail,america,donald trump news,world news

पूर्व अभियोक्ताओं और कानूनी विशेषज्ञों (Legal Experts) के हवाले से खबरों में कहा जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति को अमेरिका का कानूनी ढांचा (US Legal System) जो कानूनी हिफाज़त देता है, उसके छिनते ही ट्रंप भारी मुसीबत में आ सकते हैं। अमेरिका का न्याय मंत्रालय ही ट्रंप के खिलाफ क्रिमिनल आरोपों में जांच कर सकता है, जो एक नए अटॉर्नी जनरल को सौंपी जा सकती है। अस्ल में, कानूनी विशेषज्ञों ने कहा था कि टैक्स चोरी के आरोप में संघीय स्तर पर जांच ट्रंप के खिलाफ संभव है क्योंकि एनवायटी की खबर के हिसाब से ट्रंप ने 2016 और 2017 में सिर्फ 750 डॉलर आयकर के तौर पर अदा किए। ट्रंप ने हालांकि एनवायटी की रिपोर्ट को गलत करार देकर कहा था कि उन्होंने नियमानुसार टैक्स अदा किया और लाखों डॉलर चुकाए। दूसरी तरफ, कानूनी विशेषज्ञ कह रहे हैं कि पूरे दस्तावेज़ देखे ​बगैर कुछ समझना मुश्किल है, लेकिन इतना बड़ा टैक्स फ्रॉड अगर सच है, तो यह बड़ा क्रिमिनल केस है। वहीं, बाइडन साफ कह चुके हैं कि न्याय विभाग जो उचित समझेगा, कार्यवाही करेगा और उसमें टांग अड़ाने का सवाल ही नहीं है।

donald trump,donald trump jail,america,donald trump news,world news

पेस यूनिवर्सिटी में कॉनस्टीच्यूशनल लॉ के प्रोफेसर बैनेट गर्शमैन ने कहा कि इस बात की संभावना है कि डोनाल्ड ट्रंप पर आपराधिक मामले चलाए जाएंगे। प्रोफेसर बैनेट गर्शमैन ने न्यूयॉर्क में एक दशक तक अभियोक्ता के तौर पर सेवाएं दी हैं। गर्शमैन ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप पर बैंक धोखाधड़ी, कर धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग, चुनावी धोखाधड़ी जैसे मामलों में आरोप लग सकते हैं। उनके कामों से जुड़ी जो भी जानकारी मीडिया में आ रही है वो वित्तीय हैं।

donald trump,donald trump jail,america,donald trump news,world news

पिछले दो साल से ज़्यादा समय से ट्रंप और उनकी पारिवारिक कंपनी ट्रंप ऑर्गेनाइज़ेशन के खिलाफ क्रिमिनल जांच कर रहे मैनहैटन के ज़िला अटॉर्नी सायरस वान्स की जांच में कई सिरे खुल चुके हैं। 2016 में चुनाव से पहले दो महिलाओं ने ट्रंप के साथ सेक्सुअल संबंध होने की बात कही थी, जिससे ट्रंप ने इनकार किया था। लेकिन इन महिलाओं को क​थित तौर पर ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने गुपचुप ढंग से रकम अदा की थी। इस मामले की जांच में हाल में कोर्ट में वान्स ने जो कागज़ात सौंपे, उसमें इस जांच का दायरा बढ़कर बैंक, टैक्स, इंश्योरेंस फ्रॉड और गलत बिज़नेस रिकॉर्ड तक पहुंच चुका था। ट्रंप ने वान्स की इस जांच को राजनीति से प्रेरित बदले की कार्यवाही करार दिया था क्योंकि वान्स डेमोक्रेट हैं। दूसरी तरफ, ट्रंप के पिछले 8 सालों के टैक्स रिटर्न्स संबंधी कागज़ात जुटाने की खबरों से वान्स चर्चा में रहे थे।

donald trump,donald trump jail,america,donald trump news,world news

एक मशहूर पत्रिका की पूर्व लेखक ई जीन कैरोल ने ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 1990 में एक डिपार्टमेंट स्टोर में कैरोल के साथ बलात्कार किया था। कैरोल ने इस मामले में 2019 में ट्रंप के खिलाफ मानहानि का दावा किया था। इस मामले में जज ने केस बढ़ाने की इजाज़त अगस्त में दी। इसका मतलब है कि कैरोल की बताई गई ड्रेस के नमूनों को मैच करने के लिए डीएनए जांच हो सकती है। हालांकि फेडरल जज ने इस मामले को खारिज करने की दिशा में कवायद की थी, लेकिन अब कानूनी विशेषज्ञ मान रहे हैं कि बाइडन के न्याय विभाग में इस केस में कोई रुकावट नहीं होगी और इसकी कार्रवाई चल सकेगी।

donald trump,donald trump jail,america,donald trump news,world news

डोनाल्ड ट्रंप के रिएलिटी टीवी शो 'द अप्रेंटिस' में 2005 में एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुईं समर ज़ेर्वोस ने आरोप लगाया था कि ट्रंप ने 2007 की एक मीटिंग के दौरान पहले तो उन्हें जबरन किस किया था और फिर होटल में उनके साथ शारीरिक तौर पर छेड़छाड़ यानी अश्लील हरकतें की थीं। जब ट्रंप ने इसे झूठ कहा तो ज़ेर्वोस ने मानहानि का केस दायर किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?