न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मोमो फैक्ट्री के पीछे किसका पैसा?’ कोलकाता अग्निकांड पर ममता बनर्जी सरकार पर अमित शाह का तीखा वार

कोलकाता के आनंदपुर में वाओ मोमो फैक्ट्री अग्निकांड पर सियासत गरमा गई है। अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 31 Jan 2026 4:12:26

‘मोमो फैक्ट्री के पीछे किसका पैसा?’ कोलकाता अग्निकांड पर ममता बनर्जी सरकार पर अमित शाह का तीखा वार

कोलकाता के आनंदपुर इलाके में स्थित वाओ मोमो फैक्ट्री और गोदाम में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि यह आग महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की प्रशासनिक व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार का भयावह उदाहरण है।

विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस अग्निकांड का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि इस घटना में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 लोग अभी भी लापता हैं। शाह ने कहा कि इतने बड़े हादसे पर राज्य सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

‘मोमो फैक्ट्री में किसका निवेश है?’

अमित शाह ने मंच से सवालों की झड़ी लगाते हुए कहा, “यह हादसा आखिर हुआ क्यों? जिस मोमो फैक्ट्री में आग लगी, उसमें किसका पैसा लगा है? फैक्ट्री के असली मालिक कौन हैं? वे किन-किन लोगों के साथ विदेश यात्राएं कर चुके हैं? और सबसे बड़ा सवाल—अब तक फैक्ट्री मालिक की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?”

उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया कि वह इस मामले को जानबूझकर दबाने की कोशिश कर रही है। शाह ने कहा कि अगर इस हादसे में मारे गए लोग घुसपैठिए होते, तो क्या राज्य सरकार का रवैया ऐसा ही रहता? यह बंगाल के नागरिकों की मौत है और इस पर राजनीति करना बेहद शर्मनाक है।

‘वोट बैंक के लिए इंसाफ से समझौता’

गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इस संवेदनशील मामले को भी राजनीतिक चश्मे से देख रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों राज्य सरकार इस त्रासदी में न्याय की बजाय राजनीतिक गणित को तरजीह दे रही है। शाह ने तीखे शब्दों में कहा कि ममता बनर्जी को इस पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए और उन्हें शर्म आनी चाहिए।

न्यायिक जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

अमित शाह ने आग की इस घटना की निष्पक्ष और न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जब पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे, तो पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। शाह ने कहा कि यह दिखाता है कि ममता सरकार सच को दबाने और विरोध की आवाज को कुचलने में लगी हुई है। उनके मुताबिक, आनंदपुर की फैक्ट्री में लगी आग “चीख-चीखकर” बता रही है कि इसके पीछे सत्ता से जुड़े लोग शामिल हैं।

‘भाजपा सरकार बनेगी तो होगा खुलासा’

अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा कि अगर अप्रैल में बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हादसे के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को चुन-चुनकर जेल भेजा जाएगा, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो।

‘2026 में बंगाल में बदलाव तय’

अपने भाषण के दौरान शाह ने आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए दावा किया कि बंगाल में राजनीतिक बदलाव तय है। उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनावों की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय भाजपा को 38 प्रतिशत वोट मिले थे और पार्टी ने 77 सीटों पर जीत दर्ज कर सुवेंदु अधिकारी को नेता प्रतिपक्ष बनाया था।

शाह ने कहा, “ममता दीदी, हमें 38 से 45 प्रतिशत वोट शेयर तक पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। आने वाले चुनाव में भाजपा 50 प्रतिशत से ज्यादा वोटों के साथ बंगाल में सरकार बनाएगी।”

ममता बनर्जी पर तंज और ‘ऑप्टिकल डिल्यूजन’ का जिक्र

अमित शाह ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वह अपने भतीजे को अगला मुख्यमंत्री बनाने के सपने में ‘ऑप्टिकल डिल्यूजन’ यानी भ्रम का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जब यह सपना टूटेगा, तो यह भ्रम अपने आप खत्म हो जाएगा।

मतुआ समुदाय को दिया भरोसा

अपने संबोधन में शाह ने मतुआ समुदाय के लोगों को भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी और ममता बनर्जी उन्हें डराने की कोशिश कर रही हैं कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे। शाह ने साफ कहा कि एक भी मतुआ मतदाता का नाम नहीं हटेगा।

उन्होंने दोहराया कि चाहे ममता सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, एसआईआर की प्रक्रिया जारी रहेगी और पूरी तरह पारदर्शी मतदाता सूची के साथ चुनाव कराए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत