न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच ओवैसी ने रखा अपना पक्ष, कहा - हमारी पार्टी के 2 विधायक जो...

पार्टी प्रमुख ओवैसी ने ट्वीट कर साफ किया है कि AIMIM के दो विधायक हैं जोकि शिवसेना और कांग्रेस गठजोड़ को समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने लिखा कि पार्टी ने इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के राज्यपाल के दफ्तर को भी दे दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Nov 2019 10:13:34

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच  ओवैसी ने रखा अपना पक्ष, कहा - हमारी पार्टी के 2 विधायक जो...

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कल तक यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि सत्ता की चाबी शिवसेना के हाथ में जाने वाली है। लेकिन शाम को इसमें एक और ट्विस्ट आया और जिसने सारी संभावनाओं को विराम लगा दिया। अब राज्यपाल ने तीसरी बड़ी पार्टी NCP को सरकार बनाने का न्योता दिया है। दरअसल, शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने वाली थी लेकिन कांग्रेस शिवसेना का साथ देने में अभी भी हिचकिचा रही है जिसकी वजह से सरकार बनाने में एक बार फिर उलझन हो गई है। वही इस बीच ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ने अपना रुख साफ कर दिया है। पार्टी प्रमुख ओवैसी ने ट्वीट कर साफ किया है कि AIMIM के दो विधायक हैं जोकि शिवसेना और कांग्रेस गठजोड़ को समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने लिखा कि पार्टी ने इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के राज्यपाल के दफ्तर को भी दे दी है।

असदुद्दीन ओवैसी ने य़ह भी लिखा कि मुझे लगता है कि मेरे सिर पर सजाए गए 'वोट कटवा' के ताज को अब कांग्रेस के सिर पर सजा देना चाहिए। ओवैसी के अनुसार जिन लोगों को मैं, मेरी पार्टी और मेरे वोटर्स।।। तथाकथित सेक्यूलर पार्टियों के हार का कारण लगते थे। उम्मीद है उन्हें अब शांत होने की वजह मिल जाएगी।

बता दे, इस समय महाराष्ट्र की राजनीति एक ऐसे चौराहे पर आ खड़ी हुई है जिसमें सबके दावे अलग हैं। वही इस बीच आज मंगलवार को एनसीपी विधायक दल की बैठक होने वाली है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक करने वाली हैं। उद्धव ठाकरे भी शरद पवार से कांग्रेस की शर्तों पर बात करने वाले हैं। कांग्रेस के नेताओं की टीम मुंबई में शरद पवार से मिलने वाली है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मे बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं। बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर बहुमत का 145 का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन शिवसेना ने 50-50 फॉर्मूले की मांग रख दी जिसके मुताबिक ढाई-ढाई साल सरकार चलाने का मॉडल था। शिवसेना का कहना है कि बीजेपी के साथ समझौता इसी फॉर्मूले पर हुआ था लेकिन बीजेपी का दावा है कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ। इसी लेकर मतभेद इतना बढ़ा कि दोनों पार्टियों की 30 साल पुरानी दोस्ती टूट गई।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये और 6 महीने में UCC लागू करने का वादा
बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये और 6 महीने में UCC लागू करने का वादा
हुमायूं कबीर को बड़ा राजनीतिक झटका, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी AIMIM
हुमायूं कबीर को बड़ा राजनीतिक झटका, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी AIMIM
‘धुरंधर’ के सेट पर बेहद शांत रहते थे अक्षय खन्ना, दानिश पंडोर ने खोले बिहाइंड द सीन राज, कहा- किसी से ज्यादा बातचीत...
‘धुरंधर’ के सेट पर बेहद शांत रहते थे अक्षय खन्ना, दानिश पंडोर ने खोले बिहाइंड द सीन राज, कहा- किसी से ज्यादा बातचीत...
‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, 22वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज, क्या 1100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?
‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, 22वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज, क्या 1100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?
दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों की अब ऐसे लगानी होगी रोजाना हाजिरी
दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों की अब ऐसे लगानी होगी रोजाना हाजिरी
यूपी में 13 करोड़ से ज्यादा मतदाता, SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ऐसे करें अपना नाम चेक
यूपी में 13 करोड़ से ज्यादा मतदाता, SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ऐसे करें अपना नाम चेक
मुरथल में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, केक कटने से पहले ही टूटा परिवार; दिल्ली से निकली दो सगी बहनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
मुरथल में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, केक कटने से पहले ही टूटा परिवार; दिल्ली से निकली दो सगी बहनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
समय रैना का शो देख भावुक हुई मां, बेटी से कही दिल छू लेने वाली बात; वायरल वीडियो ने छुए जज्बात
समय रैना का शो देख भावुक हुई मां, बेटी से कही दिल छू लेने वाली बात; वायरल वीडियो ने छुए जज्बात
RR vs RCB Head to Head: किसका थमेगा जीत का सिलसिला? राजस्थान और आरसीबी के बीच अब तक का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
RR vs RCB Head to Head: किसका थमेगा जीत का सिलसिला? राजस्थान और आरसीबी के बीच अब तक का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
‘पिता का सपना था क्रिकेटर बनाना’, जीत के बाद भावुक हुए मुकुल चौधरी, साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी
‘पिता का सपना था क्रिकेटर बनाना’, जीत के बाद भावुक हुए मुकुल चौधरी, साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी
ग्रेम स्मिथ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आईपीएल 2026 का बन सकता है सबसे बड़ा सितारा
ग्रेम स्मिथ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आईपीएल 2026 का बन सकता है सबसे बड़ा सितारा
डिफेंडिंग चैंपियन RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा है प्रदर्शन? पिछली भिड़ंत में बनाए थे इतने रन
डिफेंडिंग चैंपियन RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा है प्रदर्शन? पिछली भिड़ंत में बनाए थे इतने रन
IPL 2026 Points Table: KKR पर लखनऊ की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर पहुंची ये टीमें
IPL 2026 Points Table: KKR पर लखनऊ की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर पहुंची ये टीमें
RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला बना गेंदबाजों का काल, किसे देने का किया वादा? बोले- ‘IPL खत्म होने के बाद आपका होगा’
RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला बना गेंदबाजों का काल, किसे देने का किया वादा? बोले- ‘IPL खत्म होने के बाद आपका होगा’