किसान संगठनों द्वारा देशभर में आज चक्का जाम के आह्वान को देखते हुए शाहजहांपुर बॉर्डर (दिल्ली-राजस्थान बॉर्डर) पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।
एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर के इलाके में दिल्ली पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान और केंद्रीय रिजर्व फोर्स के 50 हजार जवानों को बड़ी तादाद में विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। हिंसक घटनाओं की आशंका के मद्देनजर दिल्ली के 12 मेट्रो स्टेशनों को भी अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस ने इन मेट्रो स्टेशनों को इस बात के लिए तैयार रहने को कहा है कि किसी भी तरह की घटना होने पर इन स्टेशनों की एंट्री और एग्जिट को तत्काल बंद किया जाए। दिल्ली में कुल 285 मेट्रो स्टेशन हैं। किसान नेताओं की शांति की अपील
किसान संगठन देà¤
राकेश टिकैत ने कहा, 'कुछ ताकतें आंदोलन को बदनाम करना चाहती हैं। 26 जनवरी को भी ऐसा हुआ था। इस बार और ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। नजर रखें और साजिश करने वालों से बचें।' दर्शनपाल ने कहा, 'आंदोलन में लंबा चलने के लिए युवाओं का साथ जरूरी है। युवा अपने गुस्से पर काबू रखें। कोई भी पुलिस या किसी अधिकारी से टकराव न करें।' बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा, 'शांति से ही जीत मिलेगी। कुछ लोग चाहते हैं कि हिंसा हो, इसलिए ज्यादा सतर्क रहें।' गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा, 'हमने अपने लोगों को मैसेज और फोन करके शांति बनाए रखने के लिए कहा है। सभी को यही बताया कि संयम रखेंगे तो ही शांति रहेगी।'













