खुद को सेक्स एडिक्ट होने से रोकें, जानें कैसे

By: Ankur Fri, 10 Aug 2018 6:07:48

खुद को सेक्स एडिक्ट होने से रोकें, जानें कैसे

आजकल की युवा पीढ़ी में कई तरह के बदलाव आने लगे हैं। खासकर सेक्स के प्रति उनकी मानसिकता को लेकर। आजकल के युवा को सिर्फ सेक्स क चाहत रहती हैं, यहां तक की किशोर लड़के-लड़कियों और उम्रदराज अधेड़ उम्र के लोगों को लेकर भी आप एक तरह की फेंटेसी में चले जाते हैं। इसके पीछे का कारण होता है आपका सेक्स एडिक्ट होना और हर समय सिर्फ सेक्स के बारे में सोचना। आगे चलकर यही सोच कई अपराधों को भी जन्म देती हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि अपने सेक्स एडिक्शन को एक सीमा से पहले ही रोक लिया जाए। अब वह किस तरह किया जाए, आइये हम बताते हैं आपको।

* सेल्फ कंट्रोल

अल्कोहल और स्मोकिंग एडिक्शन की तरह ही सेक्स एडिक्शन का नियंत्रण भी आप ही के हाथ में है। अगर यह आपकी लापरवाही से आगे बढ़ी है, तो इसे नियंत्रण में लाना भी आप ही की जिम्मेदारी है।

* स्वीकार्यता

सेक्स एडिक्शन से पीडि़त ज्यादातर लोग तो यह मानते ही नहीं हैं कि उन्हें सेक्स एडिक्शन है। वे बस इसे सेक्स असंतुष्टि मान रहे होते हैं और नए विकल्पों की खोज में लग जाते हैं। अगर आप यह स्वीकार कर रहे हैं कि आप सेक्स एडिक्ट हो चुके हैं, तो निश्चित ही आप इसके समाधान की ओर बढ़ रहे हैं।

control yourself from being sex addict,sex tips,intimacy tips,sex addiction removal tips ,सेक्स एडिक्ट

* वजह को पहचानें

आत्मंथन करें और जानने की कोशिश करें कि किन वजहों से आप में लगातार सेक्स की इच्छा जाग रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि महिलाओं के प्रति आप किसी खास नजरिए के शिकार हो चुके हैं। अगर ऐसा है तो कुछ आत्मीय दोस्त बनाइए और उनसे मन की बात साझा कर इस नजरिए को बदलने की कोशिश कीजिए।

* सेक्स सामग्री से करें परहेज

कुछ लोगों को सेक्स मैटीरियल जैसे सेक्स साहित्य, पोर्न वीडियो या न्यूड मैटीरियल देखते ही इसकी इच्छा जागने लगती है। अगर ऐसा है तो इन चीजों को सबसे पहले अवॉइड करें।

* पार्टनर के साथ बिताएं बेहतर समय


पार्टनर के साथ नियमित सेक्स करना सेक्स एडिक्शन में शुमार नहीं होता। पर हर रिश्ते की कुछ और जरूरतें भी होती हैं। इसलिए पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएं। कुछ कॉमन हॉबीज को साथ मिलकर पूरा करें। इससे आप दोनों को ही बेहतर फील होगा।

* काउंसलर की लें मदद

अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि सेक्स की लत आपके नियंत्रण से बाहर हो गई है तो निसंकोच किसी काउंसलर की मदद लें।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com