न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके घर की चमक छीन सकती हैं सजाते समय की गई ये 6 गलतियां

आज इस कड़ी में हम आपको घर सजाते समय की गई उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Sep 2020 6:20:35

आपके घर की चमक छीन सकती हैं सजाते समय की गई ये 6 गलतियां

हर कोई अपने घर की सजावट करता हैं और इसे आशियाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता हैं। सभी इसके लिए बहुत खर्चा भी करते हैं और अनोखे आईडिया से घर का आकर्षण बढ़ाने की कोशिश करते हैं। लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में या फिर ओवरएक्साइटमेंट में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो आपके घर की चमक और रौनक को छीन सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको घर सजाते समय की गई उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी हैं।

मैचिंग रंगों का इस्तेमाल

यदि आप घर को कलर करवा रहे हैं, तो एक बात दिमाग़ में बैठा लें कि घर की सारी दीवारों पर मैचिंग कलर करवाने का ट्रेंड बीते ज़माने की बात है। इसलिए अलग-अलग हल्के रंगों के साथ प्रयोग करें। यदि आपको डार्क रंगों से विशेष प्यार हो, तो किसी एक दीवार पर इसका इस्तेमाल करें। रंगों को और मोहक बनाने के लिए फर्नीचर और परदे के फैब्रिक को दीवार के कलर्स के साथ कोऑर्डिनेट करें।

home decor tips,home decor tips in hindi,mistakes while decorating

दीवार को फोटोज़ से भर देना

कुछ लोग दीवारों पर ज़रूरत से ज़्यादा फोटो सजा देते हैं। परिवार के साथ बिताए पल बहुत ख़ूबसूरत होते हैं, लेकिन पूरे दीवार को फोटोज़ से भर देना सही नहीं है। इससे बचने के लिए छह-आठ तस्वीरों का कोलाज बनाकर लिविंग रूम या बेडरूम में लगाएं।

ग़लत लैंपशेड का चुनाव

कभी-कभी हम लैंपशेड की डिज़ाइन और स्टाइल को देखकर इतने आकर्षित हो जाते हैं कि लिविंग रूम के साइज़ का ध्यान रखे बिना ही लैंपशेड चुन लेते हैं। इससे बचने के लिए डेकोर स्टाइल व साइज़ का ध्यान रखते हुए लैंपशेड चुनें।

home decor tips,home decor tips in hindi,mistakes while decorating

आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल

घर को सजाने के लिए आर्टिफिशियल फूलों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। आर्टिफिशियल फूलों से सजावट हॉलिडे होम्स या बीच हाउसेस में ही अच्छी लगती है। यदि आप अपने घर में इनका इस्तेमाल करेंगी, तो ये किसी सस्ते सैलून का एहसास दिलाएंगे। यदि आप फूलों से घर सजाना चाहती हैं, तो थोड़े पैसे ख़र्च करें और ताज़े फूलों का इस्तेमाल करें।

ग़लत साइज़ के कालीन का प्रयोग

कालीन घर को सुंदर व भव्य दिखाने में मदद करते हैं, लेकिन छोटे कमरे में बहुत बड़ा कालीन इस्तेमाल करने से कमरा और छोटा दिख सकता है। अतः सिटिंग एरिया को ध्यान में रखते हुए कालीन का चुनाव करें, बाकी जगहों को अनकवर्ड रखें। इससे कमरा खुला-खुला व बड़ा दिखेगा।

ऐंटीक चीज़ों का प्रदर्शन करने की आदत

हो सकता है कि होम डेकोर के लिए पुराने फर्नीचर्स और सजावटी वस्तुओं का ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल आपको ख़ूब भाता हो, पर ये घर आनेवाले मेहमानों को भी पसंद आएं, यह ज़रूरी नहीं। आपके ज़िंदगीभर के कलेक्शन के प्रदर्शन से आपका घर अस्त-व्यस्त लग सकता है। अतः यदि आपके पास ऐंटीक चीज़ों का बहुत बड़ा ख़ज़ाना है, तो उनका प्रदर्शन स्मार्ट तरी़के से करें। लिविंग रूम को म्यूज़ियम बनाने की बजाय, घर की सजावट की थीम से मेल खाते शो पीसेस ही रखें। कुछ चीज़ों को रीडिज़ाइन करके भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद