न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कम जगह में भी ले सकते हैं बगीचे का मजा, आजमाए हैंगिंग गार्डन

कल तक जो गार्डन खुले हिस्से में दूरदूर तक फैला होता था, वह अब कहीं छतों तक सिमट आया है तो कहीं टैरिस में गमलों में लटकने लगा है।आइये इस बारे में आपको और जानकारी दें।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 25 Apr 2020 3:33:26

कम जगह में भी ले सकते हैं बगीचे का मजा, आजमाए हैंगिंग गार्डन

घर में सुंदर गार्डन किसे अच्छा नहीं लगता, लेकिन घर में जगह की कमी और फ्लैट कल्चर के कारण लोग बड़े गमले सीमित संख्या में ही लगा पाते हैं। ऐसे में हैंगिंग गमले उनसे इस समस्या को दूर कर रहे हैं। आकार में छोटे होने के कारण इन्हें आसानी से बालकनी, मुख्य द्वार और आंगन में लगाया जा सकता है। मैट्रो कल्चर ने जहां लोगों को कम जगह में रहने को मजबूर कर दिया है, वहीं उन्हें कई ऐसे विकल्प भी दिए जिन से वे अपने छोटे से घरौंदे में भी अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। इन्हीं सपनों में एक सपना है बगिया यानी गार्डन का। कल तक जो गार्डन खुले हिस्से में दूरदूर तक फैला होता था, वह अब कहीं छतों तक सिमट आया है तो कहीं टैरिस में गमलों में लटकने लगा है।आइये इस बारे में आपको और जानकारी दें।

hanging garden,tips to install hanging garden,household tips,gardening tips,hanging garden designs

जगह तय करें

सब से पहले आप यह तय करें कि आप को किस जगह हैंगिंग गार्डन लगाना है, जैसे कि आगन, बालकनी या फिर खिड़की के पास। यदि बाहरी हिस्से में हैंगिंग गार्डन लगा रहे हैं, तो गमले में कम से कम 10-12 इंच की दूरी बना कर रखें। छोटे आकार के गमले में पानी को रोके रखने की क्षमता कम होती है, इसलिए पौधे जल्दी सूख जाते हैं। हैंगिंग गार्डन में पौधों को लगाने से पहले गमले में दो इंच लेयर बनाएं और फिर इसमें समान अनुपात में मिट्टी और खाद को अच्छी तरह मिला कर भर दें। लता वाले पौधे को किनारे में लगाएं और सीधे खड़े रहने वाले पौधे को गमले के बीच में लगाएं।

जगह और पानी दोनों की कमी को पूरा करते हैं हैंगिंग गार्डन

अब हर आम इंसान पहले अपनी ज़रूरत की चीज़ों की पूर्ती चाहता है फिर किसी और चीज़ की। ऐसे में किसी तरह के गार्डन की ज़रूरत उसकी पहली प्रायोरिटी नहीं होती है। फिर यदि जगह और पानी की समस्या हो तो उसे दस बार सोचना पड़ता है। लेकिन आपको बता दें कि हैंगिंग गार्डन उनके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें बहुत अधिक प्लेस की आवश्यकता भी नहीं होती और पानी भी ज़्यादा नहीं देना पड़ता है। थोड़े-से पानी से भी पौधों की देखभाल की जा सकती है।

hanging garden,tips to install hanging garden,household tips,gardening tips,hanging garden designs

फूलों वाले पौधे

पैंजी, पिटुनिया, बरबीना, गजनिया, स्वीट अलाइसम, फ्लोक्स, गैलारडिया, विगोनिया, डेज, आइस प्लाट, इंपैशन आदि पौधों का चुनाव किया जा सकता है। हर्बल पौधों में तुलसी, लैमनग्रास, शतावरी, कालमेघ, दारुहलदी, पुदीना, घृतकुमारी आदि लगा सकते हैं। सजावटी पौधे - फर्न, हाइड्रा, मनीप्लाट, होया, डस्टी मिलर आदि का चुनाव किया जा सकता है।

वर्टिकल गार्डन का ट्रेंड भी बढ़ा है

आजकल बड़े शहरों में वर्टिकल गार्डन का ट्रेंड चल रहा है। इसमें दीवार से सटाकर एक फ्रेम बनाई जाती है, जिसमें आप छोटे गमले लगा सकते हैं। बड़े-बड़े होटल्स और मॉल में भी आप वर्टिकल गार्डन देख सकते हैं। जगह की कमी को दूर करने के लिए इससे अच्छे गार्डन नहीं हो सकते हैं। आप अपनी बालकनी में भी वर्टिकल गार्डन लगा सकते हैं।

रंग-बिरंगे हैंगिंग पॉट्स लगते हैं खूबसूरत

अपने घर में आप कलरफुल हैंगिंग पॉट्स लगा सकते हैं। इससे बड़ा सुन्दर लुक मिलता है आपके घर को। हैंगिंग पॉट्स में अगर आप फूलों वाले पौधे लगाते हैं तो और भी अच्छा लगता है। आजकल तो बाज़ार में इतने सुन्दर हैंगिंग पॉट्स मिल रहे हैं, आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद