न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 4 जगहों का दशहरा है विश्वविख्यात, विदेशों से देखने आते है लोग

देशभर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पतले जलाए जाते हैं और बुराई का अंत किया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Oct 2018 5:54:39

इन 4 जगहों का दशहरा है विश्वविख्यात, विदेशों से देखने आते है लोग

हर वर्ष की ही तरह इस बार भी आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा हैं। इस पर्व की आयोजन देश में बड़े धूमधाम के साथ किया जाता हैं। देशभर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पतले जलाए जाते हैं और बुराई का अंत किया जाता हैं। वैसे तो दशहरे का आयोजन सभी जगह किया जाता हैं, लेकिन आज हम आपको देश की ऐसी जगहें बताने जा रहे हैं, जहाँ का दशहरा आयोजन विश्वविख्यात माना जाता हैं और विदेशों से भी लोग इसे देखने के लिए आते हैं। तो आइये जानते हैं इन प्रसिद्द जगहों के बारे में।

famous dussehra places,world famous dussehra,dussehra,kota,kullu,varanasi,mysore

* कोटा

कोटा का रावण दहन देश भर में प्रसिद्ध है। विषाल रावण, मेघनाद, कुम्भकर्ण के विषाल पुतले रंगीन कागज और बाँस की खपच्चियों से तैयार होते हैं। इनमें बड़ी मात्रा में पटाखे और बारूद भरा रहता है। एक ओर इनके निर्माण की तैयारियाँ चलती रहती हैं वहीं दूसरी ओर भव्य रामलीला का आयोजन होता है। वहाँ उपस्थित हजारों-लाखों की भीड़ आनन्दित होते हुए रावण दहन देखती है। अनेक विविध प्रकार की दुकानों, झूलों आदि से सज्जित यह मेला देर रात्रि तक चलता है एवम् जन-जन में शक्ति के महत्व और धर्म के प्रति आस्था को दृढ़ करता है।

famous dussehra places,world famous dussehra,dussehra,kota,kullu,varanasi,mysore

* कुल्लू

कुल्लू दुनिया भर में दशहरा के उत्सव के लिए मशहूर है। कुल्लू में दशहरे का उत्सव, दशहरे के दिन, अर्थात् दशमी से शुरू होता है और सात दिनों तक मनाया जाता है। हालांकि, कुल्लू में दशहरे का उत्सव रावण के पुतले को जलाकर नहीं मनाया जाता है। निष्पक्ष रूप से कुल्लू में यह उत्सव भारत के लोगों की संस्कृति का प्रदर्शन करके और जुलूस (प्रदर्शनियों) को निकालकर मनाया जाता है। इस जुलूस में भक्त अपने भगवान की और देवी की मूर्तियों को, भगवान रघुनाथ से मिलाने के लिए, अपने सिर पर रखकर ढालपुर तक ले जाते हैं।

famous dussehra places,world famous dussehra,dussehra,kota,kullu,varanasi,mysore

* मैसूर

मैसूर में दशहरे के समय खूब रौनक लगती है। यहां 10 दिनों तक बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। साथ ही फूड मेला, वुमेन दशहरा जैसे कार्यक्रम भी होते हैं। विजयदशमी के दिन मैसूर की सड़कों पर जुलूस निकलता है। इस जुलूस की खासियत यह होती है कि इसमें सजे-धजे हाथी के ऊपर एक हौदे में चामुंडेश्वरी माता की मूर्ति रखी जाती है। सबसे पहले इस मूर्ति की पूजा मैसूर के रॉयल कपल करते हैं उसके बाद इसका जुलूस निकाला जाता है। यह मूर्ति सोने की बनी होती है साथ ही हौदा भी सोने का ही होता है।

famous dussehra places,world famous dussehra,dussehra,kota,kullu,varanasi,mysore

* वाराणसी

भारत की सबसे आकर्षक और शानदार जगह वाराणसी, दुनिया के सबसे पुराने रामलीला प्रदर्शन के लिए मशहूर है। अन्य राज्यों की तुलना में वाराणसी में दशहरे का आयोजन, कुछ विशेष प्रकार से किया जाता है। पिछले 200 वर्षों से वाराणसी, दुनिया के सबसे पुराने रामलीला प्रदर्शन के लिए विख्यात है। भगवान राम के जीवन का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए, प्रत्येक वर्ष में एक महीने तक, यहाँ रामलीला का आयोजन किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर