न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2018 : महाराष्ट्र के इन मंदिरों में है गणपति का वास, गणेश चतुर्थी पर होता है विशेष आयोजन

हम आपको महाराष्ट्र के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत प्रसिद्द हैं और वहाँ गणपति का वास माना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 Sep 2018 2:21:30

Ganesh Chaturthi 2018 : महाराष्ट्र के इन मंदिरों में है गणपति का वास, गणेश चतुर्थी पर होता है विशेष आयोजन

भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को श्रीगणेश का जन्म हुआ था और उसी उपलक्ष्य में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता हैं। माना जाता है कि इस दिन श्री गणेश धरती पर आते हैं और भक्तों के दुखों को दूर करते हैं। गणेश चतुर्थी का यह पर्व पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं, लेकिन महाराष्ट्र में इस पर्व को देखने का अपना ही मजा हैं। आज इस गणेश चतुर्थी के पर्व पर हम आपको महाराष्ट्र के कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत प्रसिद्द हैं और वहाँ गणपति का वास माना जाता हैं। तो आइये जानते हैं इन मंदिरों के बारे में।

* मनचे गणपति, मनचे पुणे

महाराष्ट्र का शहर पुणे जितना खूबसूरत है, उतना ही धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यहां मौजूद 5 मनचे गणपति का काफी महत्व है। इन्हें गणपति का जन्म स्थल माना जाता है। 5 मनचे गणपति अलग-अलग जगहों पर स्थित हैं।

* अष्टविनायक मंदिर, अष्टविनायक

अष्टविनायक से अभिप्राय है- आठ गणपति। पुणे के नजदीक स्थित ये 8 मंदिर दरअसल, प्राचीन मंदिर हैं, इसलिए खास महत्व है। इन्हें 8 शक्तिपीठ भी कहा जाता है। अष्टविनायक के ये आठ पवित्र मंदिर 20 से 110 किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित हैं। इन मंदिरों का पौराणिक महत्व और इतिहास है। इन मंदिरों में स्थापित मूर्तियों के बारे में कहा जाता है कि ये सभी मूर्तियां खुद प्रगट हुई थीं। इसलिए इन्हें स्वयंभू भी कहा जाता है। इनका उल्लेख मुद्गल पुराण में भी है।

special lord ganesha temple,lord ganesha temple in maharashtra,lord ganesha temple,ganesh chaturthi,maharashtra temple,ganesh chaturthi 2018

* सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई

सिद्धिविनायक मंदिर गणपति का सबसे लोकप्रिय मंदिर है और उनका सिद्धिविनायक भी उनके भक्तों को सबसे ज्यादा प्रिय है। गणेश जी के जिन मूर्तियों में सूड़ दाईं ओर मुड़ी होती है वह सिद्धिपीठ से जुड़ी होती हैं और उनके मंदिर सिद्धिविनायक मंदिर कहलाते हैं। कहते हैं कि सिद्धि विनायक की महिमा अपरंपार है। वह अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।

* दगड़ूसेठ हलवाई, पुणे

दगड़ू सेठ हलवाई गणपति मंदिर महराष्ट्र के पुणे स्थित है। यह महाराष्ट्र का दूसरा सबसे मशहूर और लोकप्रिय गणेश मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण बड़ी ही खूबसूरती से किया गया है। भगवान गणेश की 7।5 फीट ऊंची है और 4 फीट चौड़ी है। इस मूर्ति को सजाने में 8 किलोग्राम सोना लगा है।

* दशाभुज मंदिर, पुणे

दशाभुज मंदिर पुणे के कारवे रोड पर स्थित है। दरअसल, गणपति के इस रूप के पीछे एक प्रचलित कहानी है। मान्यता के अनुसार आदिकाल में जब ब्रह्मा जी सृष्टि की रचना कर रहे थे, तभी मधु-कैटभ नाम के एक असुर ने उनके काम में रुकावट डालनी शुरू कर दी और वह सृष्टि का नाश करने लगा। भगवती कैटभी और भगवान मधुसूदन ने इसका संहार कर दिया। लेकिन इसके बाद गणासुर, रुद्र केतु और उसके पुत्र नारांतक ने सृष्टि को नष्ट करना शुरू कर दिया। देवों में त्राहिमाम मच गया और वह उन्होंने अपनी रक्षा के लिए महादुर्गा की अराधना की। महादुर्गा ने देवों की रक्षा के लिए सुरभि के गोबर से दशभुजा गणेश का निर्माण किया और उन्हें अपना वाहन सिंह प्रदान कर अपने अस्त्र-शस्त्र भी सौंप दिए। दशभुजा गणेश ने सभी दानवों का नाश कर दिया। दैत्यों का अंत कर गणपति ‘दशभुजा आदिदेव गणपति’ कहलाए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर