दीवाली का समय सफाइयों का समय होता हैं। सभी अपने घर और दुकानों की साफ़ - सफाई करते हैं, जिस कारण से कभी कभार जोड़ों में दर्द कि समस्या से सामना होता हैं। यूं तो जोड़ों के दर्द की समस्या एक उम्र के बाद ही सामने आती है लेकिन बेहतर यही है कि आप शुरुआत से ही इसके प्रति सचेत रहें। जोड़ों का दर्द शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है।
हड्डी औऱ जोड़ों की बीमारियों से दर्द औऱ चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है। इनमें से कुछ समस्याओं के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है। लेकिन अधिकांश समस्याएं दवाओं से ठीक हो जाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही उपचार जिनसे आपके जोड़ों का दर्द जल्द ही दूर हो जायेगा।
* लहसुन के सेवन से जोड़ों के दर्द में काफी आराम मिलता है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि प्याज और लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द में फायदेमंद होते हैं। इनके नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द की शिकायत होने का खतरा काफी कम हो जाता है ।
* ठंडी मसाज जैसे बर्फ के कुछ टुकड़ों को तौलिए में लपेटकर जोड़ों में जहां-जहां दर्द है वहां रखें। इससे जोड़ों में दर्द और सूजन से राहत मिलेगी।
* एक कप नारियल के तेल को गर्म करने के बाद उस में दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर के डाल लीजिए और इस मिश्रण को दर्द से प्रभावित जगह पर 15 से 20 मिनट लगा कर रखे। ये विधि आप के लिए लाभदायक साबित होगी।
![सफाई की थकान से अपने जोड़ों को दे आराम इस उपायों से joint pain,joint pain problem,home remedies,diwali diwali special,diwali special 2017]()
# पपीते में बड़ी मात्रा में विटामिन C पाया जाता है। विटामिन C न केवल इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है बल्कि ये जोड़ों की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
# पत्तेदार साग आयरन और विटामिन ई से भरपूर होती हैं। पत्तेदार साग शरीर को दर्द से लड़ने में मदद करता है। डायट में इसे शामिल करें और दर्द से छुटकारा पाएं।
# निर्गुण्डी के पत्तों का 10 से 40 मि।ली। रस लेने से अथवा सेंकी हुई मेथी का कपड़छन चूर्ण तीन ग्राम,सुबह-शाम पानी के साथ लेने से वात रोग में लाभ होता है। यह मेथीवाला प्रयोग घुटने के वातरोग में भी लाभदायक है।
# एरोबिक एक्सरसाइज चिकनगुनिया में जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए करें। इसमें कुछ स्ट्रेचिंग भी करें। लेकिन ध्या न रहे कोई हैवी वजन ना उठाएं।
# एक गिलास पानी में एप्पल साइडर विनिगर मिलाकर पीने से जोडों के दर्द में फायदा मिलता है। इसके अलावा ब्रोकली खाने से भी गठिया में आराम मिलता है। ब्रोकली में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों की सेहत लंबे समय तक बरकरार रखते हैं।