न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह के नाश्ते में भूलकर भी न लें ये आहार

निचे कुछ ऐसे फ़ूड के बारे में बात की जा रही है जिसका सेवन सुबह के समय नहीं किया जाना चाहिए, जिनमें निम्न शामिल हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Dec 2017 2:36:22

सुबह के नाश्ते में भूलकर भी न लें ये आहार

सुबह का नाश्ता हमेशा पौष्टिक युक्त होना चाहिए, क्योंकि रात भर में खत्म हुई ऊर्जा आपको हेल्दी ब्रेकफास्ट से ही मिलती है। इसीलिए दिन की शुरुआत हमेशा हेल्दी नाश्ते के साथ ही करनी चाहिए। लेकिन कुछ लोग सुबह जल्दी ऑफिस निकलने की जल्दबाजी में खाली पेट ही ऑफिस के लिए निकल जाते हैं। वहीँ कुछ लोग तो नाश्ते में जो भी उन्हें मिलता है उसे ही खाकर काम चला लेते हैं। इसलिए सुबह के नाश्ते में आप जो कुछ भी खाएं वह बहुत सोच-समझ कर लें। क्योंकि, सुबह का ब्रेकफास्ट ग्लूकोज की मात्रा को बैलेंस करता है और आप के मेटाबोलिज्म को दुबारा से क्रियाशील बनाता है। इसलिए इस समय जो भी आहार लें पोषण युक्त लें। लेकिन, निचे कुछ ऐसे फ़ूड के बारे में बात की जा रही है जिसका सेवन सुबह के समय नहीं किया जाना चाहिए, जिनमें निम्न शामिल हैं।

break fast tips,healthy breakfast,Health tips,healthy living

* ज्यादा तले-भूने खाद्य पदार्थों का सेवन न करें : सुबह के समय जितना हो सके हल्का और हेल्दी फूड लेने चाहिए जो आसानी से पच सके। क्योंकि, सुबह के समय ज्यादा तला-भूना खाने से आपके शरीर में फैट जमा होने का डर रहता है। इसलिए सुबह के समय कोशिश करें कि पोहा, उपमा, एग आदि लें।

* खट्टे फल और पैक्ड फ्रूट जूस : वैसे तो सुबह के नाश्ते में फल खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नाश्ते में कभी खट्टे फल ना खाएं। खाली पेट खट्टे फल खाने से एसिड बनाता है और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसके अलावा कुछ लोग नाश्ते में पैक्ड फ्रूट जूस पीते हैं। आपको बता दें कि इनमें काफी ज्यादा शुगर, सिट्रिक ऐसिड और कई दूसरे केमिकल मौजूद होते हैं। इससे बेहतर है कि आप खुद ही फलों का जूस निकालकर पियें।

* ब्रेड खाने से बचें : सुबह के समय नाश्ते में आप ब्रेड खाने से बचें, क्योंकि इसमें बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होता है। इसलिए यह कोशिश करें कि सुबह के समय प्रोटीन युक्त आहार लें जैसे कि अंडा, दूध, अंकुरित अनाज आदि का सेवन बेहतर होगा।

* चाय या कॉफी : कुछ लोग सुबह उठते ही सबसे पहले चाय या कॉफी पीना पंसद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि खाली पेट चाय या कॉफी पीना भी आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। ऐसा करने से आपको एसिडिटी और गैस की समस्यायें परेशान कर सकती हैं।

* वसा युक्त खाद्य पदार्थ : बटर या तेलयुक्त भोजन में खराब वसा की उच्च मात्रा होती है, जो स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इतना ही नहीं, इसके सेवन से मोटापा और कोलेस्ट्रॉल का खतरा भी बहुत बढ़ जाता है। जो व्यक्ति के ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है, इसलिए सुबह के समय ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रहें।

* मिठाई या चॉकलेट : ज्यादातर लोग जल्दबाजी या जानकारी के अभाव में सुबह मश्ते में मिठाई या चॉकलेट भी खा लेते हैं। लेकिन वो लोग ये भूल जाते हैं कि इनमें एनर्जी के साथ-साथ ढ़ेर सारी कैलोरी भी होती हैं। इसके अलावा मिठाइयों को पचने में भी काफी समय लगता है। इसलिए आगे से ध्यान रखें कि दिन की शुरूआत कभी मिठाइयों से ना करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?