न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रीमेक और सीक्वल के दौर में फिर नजर आएंगी ‘कालीचरण’ और ‘खलनायक’, सुभाष घई को उम्मीद फिर मिलेगी सफलता

कोरोना वायरस के चलते पूरी तरह से बंद हो चुकी फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता निर्देशक इन दिनों घर पर बैठे-बैठे ही अपनी अगली परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 28 Apr 2020 11:17:27

रीमेक और सीक्वल के दौर में फिर नजर आएंगी ‘कालीचरण’ और ‘खलनायक’, सुभाष घई को उम्मीद फिर मिलेगी सफलता

कोरोना वायरस के चलते पूरी तरह से बंद हो चुकी फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता निर्देशक इन दिनों घर पर बैठे-बैठे ही अपनी अगली परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। स्वर्गीय राजकपूर के बाद बॉलीवुड में स्वयं-भू शोमैन बने सुभाष घई भी इन दिनों अपनी अगली परियोजना को पूरा करने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘कालीचरण’ (1973) और ब्लॉकबस्टर ‘खलनायक’ (1993) को बनाने जा रहे हैं। मुम्बई मिरर को दिए एक साक्षात्कार में सुभाष घई ने कहा कि वे इन दोनों फिल्मों के आगे की कहानी की पटकथा तैयार कर चुके हैं, जिनकी घोषणा वे लॉकडाउन खुलने के बाद करेंगे।

‘खलनायक’ का कथानक संजय दत्त के जेल से बाहर आने के बाद की कहानी होगी अर्थात् यह सीक्वल होगा, जबकि 48 वर्ष पहली आई सुभाष घई की पहली निर्देशित फिल्म ‘कालीचरण’ को रीमेक किया जाएगा, जिसका कथानक आज के अनुसार होगा। इस फिल्म में उस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा के अतिरिक्त प्रेमनाथ, अजीत, रीना रॉय और डैनी जैसे सितारे नजर आए थे। अपने समय में इस फिल्म को मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड में भी बनाया गया था। गौरतलब है कि सुभाष घई के करियर की यह दोनों फिल्में बॉलीवुड में एक अलग मुकाम रखती हैं। जहाँ ‘कालीचरण’ ने शत्रुघ्न सिन्हा को नायक और सुभाष घई को निर्देशक के रूप में स्थापित किया था, वहीं ‘खलनायक’ ने संजय दत्त को बॉलीवुड का सुपर सितारा बनाया था।

सुभाष घई ने अन्तिम बार स्वयं के निर्देशन में ‘मिष्ठी’ का निर्माण किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने नायक की भूमिका निभाई थी। सुभाष घई की आने वाली इन दोनों फिल्मों का निर्देशन कौन करेगा और इन फिल्मों की स्टार कास्ट क्या होगी इस बात की कोई जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव