न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डूबने से बचने के लिए करण जौहर ने मिलाया भूषण कुमार से हाथ, ‘तख्त’ को करेंगे प्रोड्यूस

फिल्म की कथा-पटकथा और करण जौहर का विजन भूषण कुमार को खासा पसन्द आया, जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म में पैसा लगाने की मंजूरी दे दी।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 23 Apr 2020 10:28:38

डूबने से बचने के लिए करण जौहर ने मिलाया भूषण कुमार से हाथ, ‘तख्त’ को करेंगे प्रोड्यूस

बॉलीवुड के गलियारों में कोरोना वायरस के चलते हवाओं का बहना बंद है। इसके बावजूद यदा-कदा हवा को कोई न कोई झोंका नई जानकारी प्रदान कर जाता है। हाल ही में आए हवा के ऐसे ही एक झोंके से पता चला कि करण जौहर अपनी महत्त्वाकांक्षी फिल्म ‘तख्त’ के निर्माण के लिए टी-सीरीज के भूषण कुमार को आगे लेकर आ गए हैं। उन्होंने स्वयं भूषण कुमार से इस फिल्म के निर्माण के लिए सहयोग माँगा था। फिल्म की कथा-पटकथा और करण जौहर का विजन भूषण कुमार को खासा पसन्द आया, जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म में पैसा लगाने की मंजूरी दे दी। यह पहली बार हो रहा है जब बॉलीवुड के स्थापित दिग्गज स्टूडियो ने एक उभरते और तेजी से पैर जमाते स्टूडियो के साथ किसी बड़ी परियोजना को अंजाम देने का निर्णय लिया है।

takht,karan johar,bhushan kumar,bollywood news,entertainment

करण जौहर इससे पहले हॉलीवुड स्टूडियो फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ मिलकर फिल्मों का निर्माण करते आ रहे थे लेकिन इस वर्ष फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘छपाक’, ‘पंगा’ और ‘बागी-3’ बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं, जिसके चलते अब फॉक्स स्टार ने भारी भरकम बजट वाली फिल्मों से अपना हाथ वापस खींचना शुरू कर दिया है। वैसे करण जौहर की ‘तख्त’ से फॉक्स स्टार ने हटने का एक और कारण भी हो सकता है। वह यह है कि करण जौहर के बैनर की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर वो चमत्कार नहीं दिखाया है जिसकी उम्मीद इस बैनर की फिल्मों से की जाती रही है। दूसरे इस बैनर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पिछले चार वर्षों से बन ही रही है, जो अब तक पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में फॉक्स स्टार ‘तख्त’ में अपने पैसे लगाकर स्वयं को दिवालिया नहीं करवा सकता। शायद इसी सोच के चलते उसने अपने कदम वापस ले लिए।

कहा तो यह भी जा रहा है कि ‘तख्त’ के लिए फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ करण जौहर की कोई बातचीत या समझौता नहीं हुआ था। भूषण कुमार को साथ लाने से पहले करण जौहर ने ‘तख्त’ के निर्माण में सहयोग के लिए दक्षिण भारत के जाने माने प्रोडक्शन हाउस ‘लायका’ से बातचीत की थी लेकिन बात बन नहीं पाई। ‘लायका’ को करण जौहर के विजन में एस.एस. राजामौली जैसी कोई बात नजर नहीं आई। वैसे लायका प्रोडक्शन की पिछली निर्मित कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया है। विशेष रूप से रजनीकान्त की पिछली दो फिल्में ‘काला कालिचरण’ और ‘दरबार’ अपनी लागत को निकालने में असफल रही हैं। इससे पहले इस प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘2.0’ भी कोई खास कारनामा नहीं कर पायी थी।

takht,karan johar,bhushan kumar,bollywood news,entertainment

इस डील से सर्वाधिक फायदा भूषण कुमार को होगा जब उनके साथ बॉलीवुड के कुछ और बड़े निर्माता मिलकर फिल्म निर्माण करने को तैयार हो जाएंगे। वैसे भी पिछले कुछ समय से भूषण कुमार का सितारा तेजी से फिल्म निर्माण में उभरा है। टी-सीरीज द्वारा निर्मित फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता प्राप्त कर रही हैं। गत वर्ष प्रदर्शित हुई ‘कबीर सिंह’ और इस वर्ष की एकमात्र सफल फिल्म ‘तान्हाजी’ इसका उदाहरण हैं। ‘तख्त’ बड़े बजट की फिल्म है जिसके निर्माण में लगातार पैसों की जरूरत रहेगी इसलिए करण जौहर अपने साथ एक और पार्टनर को जोडऩे की कोशिश कर रहे थे। करण जौहर ने ‘तख्त’ को बड़े स्तर पर बनाने की योजना बनाई है जो किसी पार्टनर के बिना सम्भव नहीं था। ‘तान्हाजी’ की व्यापक सफलता के बाद भूषण कुमार भी ऐसे ही किसी अवसर की तलाश में थे, जो उन्हें करण जौहर ने उपलब्ध करवा दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव