न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दबंग निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान पर लगाए गंभीर आरोप, कही ये बात

फिल्ममेकर अभिनव सिंह कश्यप ने सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 17 Jun 2020 8:03:42

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दबंग निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान पर लगाए गंभीर आरोप, कही ये बात

बीती 14 जून को सशक्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अवसाद में आकर स्वयं को फांसी पर लटका लिया। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर लेकर जबरदस्त बहस शुरू हो गई है। इस बहस को अगर गौर से देखा जाए तो स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि बॉलीवुड पूरी तरह से दो भागों में बँट गया है। एक भाग में बॉलीवुड के वे लोग हैं जिनके दम पर बॉलीवुड न सिर्फ चलता है बल्कि दौड़ता है। इस भाग में शामिल लोगों के परिवार बरसों से फिल्म उद्योग में स्थापित हैं इनमें कुछ ऐसे हैं जिनकी कई पीढिय़ाँ यहाँ पर कार्यरत रही हैं। इनमें विशेष रूप से शामिल हैं कपूर परिवार, चोपड़ा परिवार और खान परिवार। कपूर परिवार से तात्पर्य पृथ्वीराज कपूर, राजकपूर आदि, चोपड़ा परिवार से तात्पर्य बी.आर. चोपड़ा, यश चोपड़ा, आदित्य चोपड़ा और खान परिवार से तात्पर्य सलीम खान, सलमान खान और उनके दोनों भाई। दूसरा भाग वो है जिसमें फिल्म उद्योग से जुड़े कमतर परिवार और फिल्म उद्योग में अपनी किस्मत और मेहनत के बूते पर स्वयं को स्थापित करने वाले कलाकार। उनमें शामिल हैं शाहरुख खान, कंगना रनौत, रणवीर सिंह, विद्या बालन आदि। बॉलीवुड के कई सितारों ने नेपोटिज्म को लेकर अपने साथी सितारों पर जबरदस्त प्रहार किया है।

इन्हीं में शामिल हुए हैं वर्ष 2010 में बॉलीवुड की दिशा और दशा बदलने वाले निर्देशक अभिनव सिंह कश्यप, जिन्होंने सलमान खान को वर्तमान स्टारडम प्रदान करने में सबसे अहम् भूमिका निभाई है। उनकी निर्देशित ‘दबंग’ ऐसी फिल्म रही है जिसने हिन्दी सिनेमा के उन दर्शकों को पुन: सिनेमाघरों में खींचा जो अपने एसी कमरों में बैठकर छोटे परदे पर फिल्में देख रहा था। इस फिल्म की सफलता के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी, 200 करोड़ी और 300 करोड़ी क्लबों की शुरूआत हुई।

फिल्ममेकर अभिनव सिंह कश्यप ने सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने नाकामी के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके परिवार पर आरोप लगाया है।

sushant singh rajput,abhinav singh kashyap,Salman Khan,sushant singh rajput suicide,salman khan news,bollywood news,entertainment

अपने बुरे अनुभव को शेयर करते हुए अभिनव सिंह कश्यप ने पोस्ट में लिखा है, ‘मेरा अनुभव भी इन सब चीजों से अलग नहीं रहा। मैंने भी शोषण और दादागीरी को झेला है। ‘दबंग’ के समय अरबाज खान और उसके बाद से हमेशा। यहां मैं बता रहा हूं ‘दबंग’ के बाद के अगले 10 साल की कहानी। 10 साल पहले ‘दबंग 2’ से मेरे बाहर निकलने की वजह यह थी कि अरबाज खान और सोहेल खान अपने परिवार के साथ मिलकर मेरे करियर पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे और मुझे काफी डराया-धमकाया गया। अरबाज ने मेरा दूसरा प्रॉजेक्ट भी खराब कर दिया था जो कि श्री अष्टविनायक फिल्म्स का था, जिसे मैंने उसके मालिक मिस्टर राज मेहता के कहने पर साइन किया था। उन्हें मेरे साथ काम करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। मैंने श्री अष्टविनायक फिल्म्स को पैसे वापस दे दिए और फिर मैं वायकॉम पिक्चर्स में गया। उन्होंने भी ऐसा ही किया। बस इस बार नुकसान पहुंचाने वाले सोहेल खान थे और उन्होंने वहां के सीईओ विक्रम मल्होत्रा को धमकी दी। मेरा प्रॉजेक्ट खत्म कर दिया गया था और मैंने साइनिंग फीस 7 करोड़ रुपये, 90 लाख ब्याज के साथ लौटा दिए। इसके बाद मुझे बचाने के लिए रिलायंस एंटरटेन्मेंट सामने आया और हमने साझेदारी में फिल्म ‘बेशरम’ पर काम किया।’

अनुभव ने आगे लिखा, ‘इसके बाद सलमान खान के परिवार ने फिल्म की रिलीज में रोड़े अटकाने शुरू कर दिए थे। ‘बेशरम’ की रिलीज से ठीक पहले उनके पीआरओ ने मुझपर खूब कीचड़ उछाले और मेरे खिलाफ नकारात्मक अभियान चलाया। हालात यह हो गए कि डिस्ट्रीब्यूटर्स मेरी फिल्म खरीदने से डर गए। खैर, रिलायंस इंडस्ट्री और मुझमें इस फिल्म को रिलीज करने की क्षमता थी, लेकिन यह लड़ाई शुरू हो चुकी थी। मेरे दुश्मन मेरे खिलाफ नकारात्मक अभियान चलाते रहे और फिल्म के बारे में बुरा कहते रहे ताकि यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाए, लेकिन यह किसी तरह से 58 करोड़ कमा गई, लेकिन उनकी लड़ाई जारी रही। उन्होंने फिल्म की सैटेलाइट रिलीज पर भी रोक लगाने की कोशिश की जो कि पहले ही जी टेलीफिल्म्स के जयंती लाल को बेचा जा चुका था। हालांकि, रिलायंस के साथ अच्छे संबंध की वजह से सैटेलाइट राइट्स को लेकर मोल-भाव हो गया, लेकिन काफी कम पैसों में।’

sushant singh rajput,abhinav singh kashyap,Salman Khan,sushant singh rajput suicide,salman khan news,bollywood news,entertainment

उन्होंने आगे लिखा, ‘इसके बाद कई सालों तक मेरे कई प्रोजेक्ट्स अटक गए और मुझे मारने के साथ मेरे घर की महिलाओं को रेप तक की धमकियां मिलने लगी। ऐसे में मेरे और परिवार के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा चोट पहुंची। मेरा तलाक हो गया, मेरा परिवार साल 2017 में पूरी तरह से बिखर गया। उन्होंने यह धमकियां अलग-अलग नंबर से मैसेज के जरिए दी थी। मैं सबूत के साथ साल 2017 में एफआईआर दर्ज करवाने पुलिस थाने पहुंचा लेकिन उन्होंने एफआईआर करने से इनकार कर दिया। ऐसी धमकियां आती रहीं तो मैंने पुलिस पर दबाव बनाया कि वह मैसेज भेजने वाले का पता लगाएं तो वह उन्हें (सोहेल खान- जिसपर मुझे मैसेज भेजने का शक था) ढूंढ नहीं पाए। मेरी शिकायत अब भी ओपन है जबकि मेरे पास पुख्ता सबूत हैं। मेरे दुश्मन काफी चालाक है। मुझपर हमेशा छिपकर वार करते हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि मुझे इन 10 सालों में पता लग गया है कि कौन मेरे दुश्मन हैं। मैं आपको बता दूं कि ये सलीम खान, सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान हैं। वैसे तो छोटी-मोटी कई मछलियां हैं लेकिन सलमान खान का परिवार इस जहरीले तालाब का मुखिया है। वह किसी को भी डराने-धमकाने के लिए अपने पैसे, राजनीतिक ताकत और अंडरवल्र्ड की ताकतों का मिलाकर इस्तेमाल करते हैं। दुर्भाग्य से सच्चाई मेरी तरफ है और मैं सुशांत सिंह राजपूत की तरह हथियार नहीं डालने वाला। मैंने घुटने टेकने से इनकार कर दिया और तब तक लडूंगा जब तक कि या तो वह लोग या फिर मैं खत्म न हो जाएं। बहुत हो गया बर्दाश्त, अब समय लडऩे का है।’ सोशल मीडिया पर अभिनव सिंह कश्यप का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिनव सिंह कश्यप ने अपने फेसबुक पर एक और पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कह दिया है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार खान परिवार होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका